वूमन स्पिरिट क्रिएशन सोसायटी ने किया नारी का अस्तित्व शक्ति की पहचान, शिवशक्ति स्वरूपा कार्यक्रम
- dil india live
Varanasi (वाराणसी)। वूमन स्पिरिट क्रिएशन सोसायटी (WSC) द्वारा आयोजित WSC Jalwa - नारी का अस्तित्व शक्ति की पहचान, शिवशक्ति स्वरूपा कार्यक्रम में इस वर्ष का प्रतिष्ठित "काशी रत्न गौरव सम्मान 2026" Deeksha Srivastava को प्रदान किया गया।
Kohinoor Mrs India International 2025 Deeksha Srivastava आयोजन में बतौर Guest of Honour मौजूद थीं। यह सम्मान उन्हें समाज, संस्कृति एवं राष्ट्र के लिए उनके उत्कृष्ट योगदान को देखते हुए प्रदान किया गया।
संस्था की आयोजक सोनी जायसवाल के नेतृत्व में यह सम्मान समारोह काशी में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में संस्था की अध्यक्ष बंदना जायसवाल, सचिव अनुपमा जायसवाल, संगठन मंत्री आरती राय और कोषाध्यक्ष कविता जायसवाल भी मौजूद थीं।
"समाज, संस्कृति एवं राष्ट्र के लिए अनुकरणीय कार्य के लिए काशी रत्न गौरव सम्मान 2026 से मुझे सम्मानित किया जाना बेहद सुखद एहसास है। मैं इसके लिए आयोजकों का आभार व्यक्त करती हूं।"-दीक्षा श्रीवास्तव
इससे पहले आपने पढ़ा:




कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें