गुरु के सामने AI भरोसे के काबिल नहीं, New York में लगा बैन तो दुनिया भर में बेचैनी
dil india live (New York). जब पूरी दुनिया AI को गले लगा रही है, तब अमेरिका के दिल न्यूयॉर्क ने एक ऐसा ऐतिहासिक फैसला लिया है जिसने सारी दुनिया की निगाहें अपनी ओर खींची है। इस फैसले ने पूरी दुनिया को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि क्या वाकई AI भरोसे के लायक है या नहीं। इस बड़े फैसले से पूरी दुनिया में बेचैनी है।
न्यूयॉर्क सिटी के मेयर जोहरान ममदानी ने एक ऐतिहासिक और अमेरिका में अब तक का सबसे बड़ा फैसला सुनाकर न सिर्फ अमेरिका बल्कि पूरी दुनिया के शिक्षण संस्थानों को एक तरह से होशियार किया है। फैसले के तहत न्यूयॉर्क सिटी पब्लिक स्कूलों में AI को बैन कर यह सिद्ध किया गया है कि बच्चों को पढ़ाने और समझाने के मामले में Teachers ज्यादा कारगर हैं, AI इस मामले में Fail हो गया और Teachers को उन्होंने Pass कर दिया। Teachers day के पहले आए इस फैसले से भारत में Teachers का कंधा फक्र से ऊंचा कर दिया है। ऐसा लग रहा है कि इस डिजिटल दौर में दुनिया ने Teachers को इस फैसले के जरिए Teachers day wish किया हो।
यहां जानिए क्या है फैसला
फैसले के तहत क्लास 8वीं तक के लगभग 6 लाख बच्चों के लिए अगले एक साल तक AI का इस्तेमाल पूरी तरह बंद रहेगा। क्लास में चल रहे करीब 40 AI एजुकेशन टूल्स को तुरंत हटा दिया गया है।
मेयर ने क्यों कहा -Teachers Pass, AI Fail?
मेयर ममदानी ने साफ कहा - “बच्चों को सीखने और बढ़ने के लिए टीचर और मानवीय जुड़ाव की जरूरत है। टेक कंपनियां हमें बताना चाहती हैं कि AI से शुरुआती शिक्षा जरूरी है, हम ऐसा नहीं मानते।” उन्होंने कहा कि बच्चों को अपने साथियों के साथ कौशल विकसित करने, शिक्षकों के साथ रिश्ते बनाने और कठिन सवालों से खुद जूझने की जरूरत है, जो AI कभी नहीं सिखा सकता।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें