} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

शुक्रवार, 14 मई 2021

मेराज के घर ग़म में बदली ईद की खुशियां

घर वाले बोले मुख्तार से नहीं था कोई सम्बंध

वाराणसी (दिल इंडिया लाइव)। चित्रकूट की जेल में गैंगवार के दौरान भाई मेराज की हत्या के बाद वाराणसी के विहार स्थित घर में ईद की खुशियां गम में बदल गई। ईद की नमाज पढ़ने के बाद खुशियां मनायी जा रही थी। तभी चित्रकूट जेल से मेराज की हत्या की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। जेल प्रशासन द्वारा बताया गया कि गैंगवार में मेराज अहमद की हत्या हो गई है। आकर बॉडी ले लीजिए। उसके बाद घर से मेराज के दो भाई समेत कुल पांच लोग चित्रकूट के लिए रवाना हो गए। भतीजे आमिर ने मीडिया को बताया कि मार्च में बिना किसी कारण के चाचा को चित्रकूट जेल भेज दिया गया था। मार्च के आखरी सप्ताह में बनारस कचहरी में पेशी के दौरान उन्होंने बताया था कि उनकी जान को खतरा है। उनके सिर में पीछे की तरफ एक फोड़ा हो गया था जिसके कारण उन्हें काफी परेशानी थी। ऐसी परिस्थिति में वो क्या किसी से रंजिश करते। बताया कि पूर्व के सभी मुकदमों में वो बरी हो चुके थे। फर्जी मुकदमे में फंसा कर जेल भेजा गया था। बार बार मुख्तार का करीबी लिखा जाता है। जबकि मुख्तार गिरोह के किसी भी आदमी से कोई संबंध नही था। 

कोई टिप्पणी नहीं: