Dil India Live पर पढ़ें लेटेस्ट Hindi News, Education, Fashion, political, Crime के साथ ही Varanasi व देश दुनिया की ताजा खबरें।
शुक्रवार, 4 सितंबर 2026
Mother Teresa की पुण्यतिथि पर भावुक हुई काशी, Varanasi Cantonment के GPO स्क्वायर में दी गई श्रद्धांजलि
मानवता की सेवा के लिए मदर टेरेसा का जीवन समाज के लिए प्रेरणास्रोत-बिशप यूजीन जोसेफ
गुरुवार को वाराणसी के Cantonment स्थित GPO स्क्वायर में मदर टेरेसा की स्मारक प्रतिमा के समक्ष पुण्यतिथि शांति समारोह के रूप में आयोजित की गई। समारोह का आयोजन डायोसिस ऑफ वाराणसी की ओर से हुआ था। आयोजन मेें पीस के लिए काम करने वाले और गांधीवादी भी पहुंचे। आयोजन में मदर टेरेसा के प्रेम, करुणा, सेवा और शांति के संदेश को याद किया गया। वाराणसी धर्म प्रांत के बिशप यूजीन जोसेफ ने कहा कि मानवता की सेवा के लिए मदर टेरेसा का समर्पित जीवन आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने जरूरतमंदों और वंचितों की सेवा को अपने जीवन का उद्देश्य बनाया तथा पूरी दुनिया को मानवता, प्रेम और शांति का संदेश दिया।
प्रोफेसर राम सुधार सिंह ने कहा कि मदर टेरेसा का जीवन दो विश्वयुद्धों का साक्षी रहा है। दूसरे विश्वयुद्ध के ठीक पहले बंगाल में भयंकर अकाल आया जिसमें लाखों लोग काल कवलित हुए थे। मदर ने इस विभीषिका को देखा था। उन्होंने अभावग्रस्त, रोगी, अपाहिज लोगों की सेवा को अपने जीवन का लक्ष्य बना लिया। मदर टेरेसा के अनुसार प्रार्थना का मूल तत्व प्रेम है और प्रेम का मूल तत्व सेवा है।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)





कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें