रविवार, 18 अक्टूबर 2026
Religious News Varanasi 2026: SHAN-E-BANARAS TOUR AND TRAVELS ने किया काबा का दीदार कर लौटे जायरीन का खैरमकदम
उमराह मुकम्मल करके वतन लौटे जायरीन का इस्तक़बाल
- @dil india live
(Varanasi). वाराणसी शहर के मशहूर टूर एंड ट्रेवल्स शान-ए-बनारस टूर एंड ट्रेवल्स (SHAN E BANARAS TOUR AND TRAVELS) के जरिए उमराह के मुकद्दस सफर पर खाने काबा का दीदार करने गए जायरीन की सकुशल वतन वापसी पर उनका उल्फत कंपाउंड अर्दली सि्थत शान-ए-बनारस के केंद्रीय कार्यालय में गर्मजोशी से इस्तकबाल किया गया।
उमराह से लौटे जायरीन में हुकुलगंज, वाराणसी निवासी रेयाज अहमद (56 वर्ष), साजिदा बेगम (43 वर्ष), शीबा (42 वर्ष) व अख्तरी बेगम (43 वर्ष) शामिल थे।
शाने बनारस के प्रमुख हाजी फारुख खां ने बताया कि जायरीन का जत्था 25 सितंबर को दिल्ली से जेद्दा के लिए रवाना हुआ था और अपना उमराह मुकम्मल करने के बाद 09 अक्टूबर को जेद्दा से दिल्ली वापस लौटा है। वहां से बनारस आने पर उनका इस्तेकबाल किया गया।
इस मौके पर SHAN E BANARAS TOUR AND TRAVELS के जिम्मेदार शाहरुख खान ने कहा कि ने कहा कि "अल्लाह के मेहमानों की खिदमत करना हमारे लिए इबादत है। हम हज-उमराह जायरीन को बेहतर सुविधाएं, वीजा प्रोसेसिंग, होटल और फ्लाइट की मुकम्मल सहूलियतें प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।" उन्होंने कहा कि क्षेत्र में जायरीन की वापसी को लेकर खुशी का माहौलययक्ष है, रिश्तेदारों और मोहल्ले के लोगों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। पता हो की बेहतर सुविधा के चलते SHAN E BANARAS TOUR AND TRAVELS हज, उमराह, जियारत पैकेज और वीजा सेवाओं के लिए वाराणसी में भरोसेमंद नाम बन चुका है।
Religious News URS-E-Mubark: Sufi Muhammad Hasan Shah Rehmatullahalah का कुल शरीफ आज, उमड़े अकीदतमंद
जिला रामपुर बना जायरीन की अकीदत का मरकज़
- @dil india live
Dr Hamza Mirza/(Rampur). सूफी मोहम्मद हसन शाह रहमतुल्लाह अलैह (Sufi Muhammad Hasan Shah Rehmatullahalah) का सालाना उर्स भैंसोड़ी शरीफ़ में मनाया जा रहा है। इस 69वें सालाना उर्स-ए-मुबारक में लोगों का हुजूम देश भर से वहां उमड़ा हुआ है। 16 अक्टूबर से जिला रामपुर लोगों की अकीदत का मरकज़ बना है। उर्स 19 अक्टूबर तक चलेगा।
खानकाह-ए-हसनी अज़ीज़ी लियाकती मुरीद नगर, भैंसोड़ी शरीफ़ में शुरू हुए उर्स में सरकारी चादर 16 अक्टूबर को चढ़ाई गई। इसके साथ ही साथ आम चादर शनिवार 17 अक्टूबर को चढ़ाने लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। लोगों ने हज़रत की चादरपोशी के साथ ही फातेहा पढ़ने और मन्नतें व मुराद मांगते लोग देखें गये।
गुस्ल शरीफ संग मुकम्मल होगा उर्स आज 18 अक्टूबर को कुल शरीफ में लोग उमड़े हुए हैं। समाचार लिखे जाने तक हज़रत मुहम्मद हसन शाह के दर पर लोगों का मजमा उमड़ा हुआ था। उर्स के आखिरी दिन 19 अक्टूबर को गुस्ल होगा। गुस्ल के साथ ही तमाम जायरीन की रवानगी शुरू हो जाएगी।
शनिवार, 17 अक्टूबर 2026
32nd National Children's Science Congress - UP East का चिरईगांव ब्लॉक, वाराणसी में हुआ आयोजन
राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में 8 विद्यालयों का जिलास्तरीय चयन
@dil india live
(Varanasi). वाराणसी के ब्लॉक संसाधन केंद्र चिरईगांव पर 'सतत विकास के लिए विज्ञान एवं नवाचार' मुख्य विषय के अंतर्गत राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का भव्य और सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का कुशल संचालन विज्ञान एआरपी रश्मि त्रिपाठी द्वारा संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में विकास खंड के करीब 30 विद्यालयों से आए नन्हे बाल वैज्ञानिकों ने अपनी अद्वितीय वैज्ञानिक सोच, नवाचार और उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता के दौरान प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्तर के बच्चों ने चार्ट, मॉडल और अपनी परिकल्पनाओं के साथ प्रयोग व अवलोकनों को प्रस्तुत किया। निर्धारित 20 मानकों पर बच्चों की वैज्ञानिक समझ, प्रस्तुत करने के ढंग और अभिलेखीकरण का मूल्यांकन किया गया। बच्चों के भीतर वैज्ञानिक दृष्टिकोण और शोध की भावना विकसित करने में उनके गाइड शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
इस प्रतियोगिता की सबसे खास बात यह रही कि कंपोजिट विद्यालय सुलतानपुर की दो टीमों का चयन हुआ और दोनों ने ही बहुत उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। साथ ही, प्रथम स्थान पर चयनित प्राथमिक विद्यालय पतेरवा की टीम का मार्गदर्शन करते हुए उनकी गाइड टीचर व पथ प्रदर्शक अर्चना सिंह ने बच्चों के साथ अपना बेहतरीन योगदान दिया, जिससे बच्चों का प्रदर्शन अत्यंत सुंदर रहा।
कड़े मुकाबले के बीच ब्लॉक स्तर से उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए आठ विद्यालयों की टीमों ने जिला स्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के लिए क्वालीफाई किया। जिला स्तर पर प्रतिभागी बनने वाले विजेता विद्यालयों में प्राथमिक विद्यालय पतेरवा, कंपोजिट विद्यालय सुलतानपुर, कंपोजिट विद्यालय पर्वतपुर, कंपोजिट विद्यालय बनकट, उच्च प्राथमिक विद्यालय चिरईगांव, कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय बरथरा तथा पीएम श्री विद्यालय उमरहा शामिल हैं।
कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों, गाइड टीचर्स, वॉलंटियर्स और जजेस को प्रतिभागिता प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा, जबकि विजेताओं को ब्लॉक स्तरीय विजेता का प्रमाण पत्र आगामी 28 तारीख को संत तुलानंद में आयोजित होने वाली अगली प्रतियोगिता में प्रदान किया जाएगा।
कार्यक्रम को पारदर्शी एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने के लिए एक सशक्त निर्णायक मंडल मौजूद रहा, जिसमें पूर्व एआरपी (अंग्रेजी) आलोक कुमार मौर्य, प्राथमिक विद्यालय तोहफापुर से ब्रह्मानंद राय, कंपोजिट विद्यालय रामगढ़वा से कमलेश कुमार, पूर्व एआरपी (हिंदी) रविशंकर पांडे, पूर्व एआरपी (विज्ञान) वरुण चतुर्वेदी तथा वर्तमान एआरपी (गणित) श्रीनिवास सिंह शामिल रहे। निर्णायक मंडल ने सभी चयनित बाल वैज्ञानिकों के प्रयासों की भूरि-भूरि प्रशंसा की और आगामी जिला स्तरीय प्रतियोगिता में और अधिक बेहतर प्रदर्शन के लिए महत्वपूर्ण एवं रचनात्मक सुझाव दिए।
Religious News: Navratri में शक्ति, साहस और आत्मनिर्भरता का संदेश, बालिकाओं ने सीखे आत्मरक्षा के गुर
आरम्भ स्पोर्ट्स, फिटनेस एकेडमी एवं मिशन शक्तिसेना की हर घर दुर्गा अभियान की पहल
@dil india live
(Varanasi). नवरात्रि के अवसर पर बालिकाओं को सशक्त, आत्मनिर्भर एवं आत्मविश्वासी बनाने के उद्देश्य से आरम्भ स्पोर्ट्स एवं फिटनेस एकेडमी द्वारा मिशन शक्तिसेना अभियान के तहत शनिवार को सारनाथ, आशापुर स्थित राजनाथ उपवन में निःशुल्क बालिका आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर एवं शक्ति स्वरूपा नौ कन्या पूजन का आयोजन किया गया। इस पहल के माध्यम से बालिकाओं को आत्मरक्षा के व्यावहारिक गुर सिखाने के साथ-साथ उनमें निर्भीकता, साहस और आत्मविश्वास का संचार करने का प्रयास किया गया, हर घर दुर्गा की संकल्पना को धरातल पर लाने की मुहिम के लिए आयोजित प्रशिक्षण शिविर में 150 से अधिक बालिकाओं ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।
शिविर में मुख्य प्रशिक्षक रेन्शी अजीत कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में सेन्सेई गणेश विश्वकर्मा, सेम्पई शिवम पाण्डेय, सेम्पई पंकज सिंह यादव, आकाश सोनकर, आयुष श्रीवास्तव, प्रशान्त रावत, तृषा यादव एवं प्रशान्त सिंह ने बालिकाओं को आत्मरक्षा की विभिन्न व्यावहारिक तकनीकों का प्रशिक्षण प्रदान किया। प्रशिक्षकों ने बालिकाओं को आत्मरक्षा के कौशल के साथ सतर्कता, सूझबूझ, साहस और आत्मविश्वास के महत्व से भी अवगत कराया। शिविर का उद्देश्य केवल प्रशिक्षण देना ही नहीं, बल्कि बालिकाओं को यह विश्वास दिलाना भी था कि जागरूकता, आत्मबल और सही कौशल के माध्यम से वे कठिन परिस्थितियों का सामना अधिक तत्परता से कर सकती हैं।
कार्यक्रम संयोजक अखिलेश कुमार रावत ने कहा कि हम हर वर्ष नवरात्रि में नारी शक्ति के साहस और शक्ति को नमन करने निःशुल्क आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन करते आ रहे है।
इस अवसर पर आरम्भ स्पोर्ट्स एवं फिटनेस एकेडमी, उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष एवं संत अतुलानन्द रचना परिषद के सचिव इंजीनियर राहुल सिंह एवं कार्यक्रम संयोजक अखिलेश रावत एवं अन्य सदस्यों ने कन्याओं का पूजन किया।
कार्यक्रम में मिशन शक्तिसेना अभियान की सदस्य सीए जमुना शुक्ला, मीनू ग्रोवर, रुबी श्रीवास्तव, समाजसेवी प्रियंका शर्मा, अमित राय, उपाध्यक्ष, भाजपा काशी क्षेत्र, सत्येन्द्र शर्मा, निदेशक, मेरा देश मेरा दायित्व, प्रदीप गुप्ता सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026
Religious News Varanasi:वार्षिक श्रृंगार, करहा पूजन व भव्य आरती में उमड़े श्रद्धालु
आस्थापूर्वक मनाया गया माता शीतला मंदिर का पांचवां स्थापना दिवस
@dil india live
(Varanasi). वाराणसी के वीरापट्टी गांव में माता शीतला का वार्षिक शृंगार और इस पावन अवसर पर मंदिर का पांचवां स्थापना दिवस दोनों धूमधाम के साथ श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर में धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया। आयोजन में अमरपट्टी के शंभू भगत द्वारा करहा पूजन कराया गया। कहा पूजन को देखने आस्थावान देर तक जुटे हुए थे। इसके पश्चात शीतला माता की भव्य आरती उतारी गई और श्रद्धालुओं के बीच भंडारे का प्रसाद बांटा गया।
जयकारों से भक्तिमय हुआ माहौल
जयकारों से भक्तिमय हुआ माहौल
कार्यक्रम के दौरान भक्तिमय माहौल बना रहा। रात्रि में भक्ति सागर कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से भाग लिया। पूरे आयोजन में माता के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा। इस अवसर पर संजय पटेल, उर्मिला पटेल, अंकित कुमार, अमरदेव भगत सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।
Varanasi News: BLW में ‘रेल सेवा आचरण नियम और हितों का टकराव’ विषय पर हुआ विशेष व्याख्या
सतर्कता, नैतिक मूल्यों, निष्पक्षता एवं पारदर्शी कार्यप्रणाली को बढ़ावा देने पर जोर
- @dil india live
F. Farouqi/Ajeet Singh Rajput
(Varanasi). वाराणसी के बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में सतर्कता जागरूकता अभियान-2026 के अंतर्गत 15 अक्टूबर 2026 को अधिकारियों एवं कर्मचारियों को रेल सेवा आचरण नियमों, नैतिक मूल्यों तथा हितों के टकराव से संबंधित महत्वपूर्ण पहलुओं से अवगत कराने के उद्देश्य से ‘रेल सेवा आचरण नियम और हितों का टकराव’ विषय पर विशेष व्याख्यान आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य सतर्कता अधिकारी अंकुर चंद्रा ने आमंत्रित अतिथि वक्ता एवं पश्चिम रेलवे के पूर्व वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी शांतनु आंबेकर का पौधा एवं अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया। अपने संबोधन में चंद्रा ने कार्यस्थल पर सत्यनिष्ठा, जवाबदेही एवं पारदर्शिता बनाए रखने की आवश्यकता पर बल दिया।
स्वागत संबोधन उप मुख्य सतर्कता अधिकारी नीरज सिंह ने किया। उन्होंने अतिथि वक्ता का परिचय देते हुए व्याख्यान के विषय की प्रासंगिकता एवं सतर्कता जागरूकता अभियान-2026 के उद्देश्यों पर भी प्रकाश डाला।
अतिथि वक्ता शांतनु आंबेडकर ने अपने व्याख्यान में रेल सेवा आचरण नियमों के विभिन्न प्रावधानों, कर्तव्यों के निर्वहन में निष्पक्षता एवं ईमानदारी, पारदर्शी कार्यप्रणाली तथा व्यक्तिगत हितों और सरकारी दायित्वों के बीच उत्पन्न होने वाले संभावित टकराव के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सेवा नियमों का निष्ठापूर्वक पालन करने तथा अपने कार्यों में उच्च नैतिक मानदंड बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।
व्याख्यान के द्वितीय सत्र में विषय से जुड़े विभिन्न व्यावहारिक पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रश्नोत्तर सत्र के दौरान श्री आंबेकर ने प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया तथा हितों के टकराव की परिस्थितियों में उचित निर्णय लेने और सेवा आचरण नियमों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करने के संबंध में उपयोगी जानकारी प्रदान की।
यह व्याख्यान बरेका में सत्यनिष्ठा, नैतिकता, जवाबदेही एवं पारदर्शिता की संस्कृति को सुदृढ़ करने तथा अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नियमसम्मत, निष्पक्ष एवं नैतिक कार्यप्रणाली अपनाने के लिए प्रेरित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल रही।
इस अवसर पर मुख्य अभिकल्प इंजीनियर-विद्युत अनुराग कुमार गुप्ता,मुख्य विद्युत इंजीनियर, लोको अरविंद कुमार जैन, मुख्य यांत्रिक इंजीनियर-सर्विस इंजीनियर विपुल सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन में मुख्य सतर्कता निरीक्षक सुधीर कुमार जैन का विशेष योगदान रहा। अंत में कार्यक्रम का सुरुचिपूर्ण संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन उप मुख्य सतर्कता अधिकारी नीरज सिंह ने किया।
गुरुवार, 15 अक्टूबर 2026
BLW Varanasi News 15 October:मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक और गौरवपूर्ण उपलब्धि
बरेका ने वित्तीय वर्ष 2026-27 का 50वां अमृत भारत (पुश-पुल) लोकोमोटिव का किया निर्माण
- @dil india live/
(Varanasi). वाराणसी के बनारस रेल इंजन कारखाना (BLW Varanasi) ने अपनी उत्कृष्ट उत्पादन क्षमता और तकनीकी दक्षता का परिचय देते हुए वित्तीय वर्ष 2026-27 में 50वें अमृत भारत (पुश-पुल) लोकोमोटिव का निर्माण कर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।
अमृत भारत ट्रेनों के लिए निर्मित पुश-पुल लोकोमोटिव आधुनिक तकनीक से सुसज्जित हैं। ट्रेन के दोनों छोर पर लोकोमोटिव लगाए जाने से परिचालन में सुगमता आती है। अत्याधुनिक लोको कैब, सेमी-ऑटोमेटिक कपलर, क्रैशवर्दी डिजाइन और बेहतर ब्रेकिंग प्रणाली जैसी विशेषताएं इन्हें और अधिक आधुनिक बनाती हैं।
बरेका महाप्रबंधक आशुतोष पंत ने कहा कि बरेका का प्रत्येक लोकोमोटिव भारत की औद्योगिक आत्मनिर्भरता, नवाचार और तकनीकी उत्कृष्टता का प्रतीक है। पुश-पुल लोकोमोटिव का निर्माण ‘मेक इन इंडिया’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ के संकल्प को सशक्त बनाता है।
लोकोमोटिव संख्या 45336 एवं 45337 को उत्तर पश्चिम रेलवे के भगत की कोठी, जोधपुर स्थित डीजल लोको शेड के लिए भेजा गया है।
11,531 इंजनों के निर्माण का गौरव
बरेका स्थापना से अब तक कुल 11,531 रेल इंजनों का निर्माण कर चुका है, जिनमें 3,195 इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव शामिल हैं। यह उपलब्धि भारतीय रेल के आधुनिकीकरण और स्वदेशी उत्पादन में बरेका के महत्वपूर्ण योगदान को रेखांकित करती है।
Education News Varanasi: professor Asha Yadav VKM Varanasi की नई प्राचार्या, संभाला पदभार
निवर्तमान प्राचार्या प्रोफेसर रचना श्रीवास्तव ने उन्हें विधिवत् पदभार सौंपा
- @dil india live
(Varanasi). वसंत कन्या महाविद्यालय, कमच्छा, वाराणसी में नई प्राचार्य नियुक्त हुई हैं, आज उन्होंने अपना पदभार भी संभाल लिया है। 15 अक्टूबर 2026 को हिंदी विभागाध्यक्ष प्रोफेसर आशा यादव ने महाविद्यालय की प्राचार्या के रूप में अपना पदभार ग्रहण किया। निवर्तमान प्राचार्या प्रोफेसर रचना श्रीवास्तव ने उन्हें विधिवत् पदभार सौंपा।
प्रोफेसर आशा यादव साहित्य, संस्कृति, शिक्षा एवं विभिन्न बौद्धिक क्षेत्रों में अपनी विद्वत्ता, गहन अध्ययन तथा विशिष्ट अकादमिक योगदान के लिए जानी जाती हैं। उनके प्राचार्या पद पर नियुक्त होने से महाविद्यालय परिवार में हर्ष एवं उत्साह का वातावरण है।
इस अवसर पर महाविद्यालय की प्रबंधक उमा भट्टाचार्या ने प्रोफेसर आशा यादव को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की। संस्कृत विभागाध्यक्ष डॉ. शांता चटर्जी सहित महाविद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं, कार्यालय के सदस्यों तथा पुस्तकालय के कर्मचारियों ने भी उन्हें शुभकामनाएँ प्रदान कीं। वक्ताओं ने अपने संबोधनों में महाविद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता, साहित्यिक-सांस्कृतिक गतिविधियों, शोधपरक कार्यों तथा संस्थागत विकास को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने की अपेक्षा व्यक्त की।
प्रोफेसर आशा यादव के नेतृत्व में महाविद्यालय के शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक परिवेश को और अधिक समृद्ध बनाने तथा छात्राओं के सर्वांगीण विकास की दिशा में नए आयाम स्थापित होने की आशा व्यक्त की गई। इस अवसर पर समस्त महाविद्यालय परिवार ने उन्हें नवीन दायित्व के लिए बधाई देते हुए उनके सफल एवं उपलब्धिपूर्ण कार्यकाल की मंगलकामना की।
Education News Varanasi 15 October 2026: MGKVP के गंगापुर परिसर में NSS द्वारा महिला सुरक्षा, स्वावलम्बन व साइबर क्राइम जागरूकता के लिए लगा शिविर
महिलाओं के अधिकारों, उनकी सुरक्षा और आर्थिक स्वावलम्बन पर ज्यादा जोर-डा. सुमित कुमार
- @dil india live
(Varanasi). महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के महाराजा (डॉ०) विभूति नारायण सिंह गंगापुर परिसर,वाराणसी में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में महिला सुरक्षा, जागरूकता, स्वावलम्बन, साइबर क्राइम और आपातकालीन हेल्प लाइन नंबरों पर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम 15/10/2026 को आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ परिसर प्रभारी डॉ.मनीष कुमार सिंह द्वारा दीप प्रज्ज्वलन और छात्राओं द्वारा मां सरस्वती की वंदना के साथ हुआ। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए डॉ.रमेश मिश्रा ने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों और समाज में महिलाओं की सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा उन्हें तकनीकी रूप से सतर्क करना है। इस अवसर डॉ. सुमित कुमार घोष ने कहा कि वर्तमान समय में महिलाओं के अधिकारों, उनकी सुरक्षा और आर्थिक स्वावलम्बन पर ज्यादा जोर दिया जा रहा है उन्होंने इसके महत्व और जरुरत पर भी प्रकाश डाला।
डॉ. राम प्रकाश सिंह यादव ने आज के डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों (ऑनलाइन ठगी, सोशल मीडिया फ्रॉड आदि) पर विस्तार से चर्चा की। डॉ.अनुपमा श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों को इंटरनेट का सुरक्षित उपयोग करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि से बचने के उपाय बताए।
डॉ.अर्चना कुमारी कार्यक्रम में छात्राओं और महिलाओं को आपातकालीन स्थितियों में तुरंत सहायता प्राप्त करने के लिए विभिन्न महत्वपूर्ण हेल्प लाइन नंबरों (जैसे- वीमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, और साइबर क्राइम हेल्प लाइन 1930) की जानकारी दी गई और उनका उपयोग करना सिखाया गया।
डॉ.महेश कुमार ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी और डॉ.अर्चना पाण्डेय द्वारा कौशल विकास कार्यक्रमों के बारे में बताया गया, जिससे वे आर्थिक रूप से सशक्त हो सकें।
संबोधन के दौराम डॉ. अविनाश कुमार सिंह ने विद्यार्थियों को नारी सम्मान और शक्ति की व्यापक चर्चा की।कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी विद्यार्थियों और संकाय सदस्यों न, कार्यक्रम अधिकारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं स्वयंसेवक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ.सर्वेश कुमार मिश्रा एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ.राजेश कुमार के द्वारा किया गया।
Education News Varanasi: DAV PG College और मिराण्डा हाउस कॉलेज के बीच शैक्षणिक शोध के लिए बनी सहमति
पाठ्यक्रम की गुणवत्ता संग स्टूडेंट्स एक्सचेंज पर भी करेंगे काम
- @dil india live
(Varanasi). वाराणसी के डीएवी पीजी कॉलेज और मिराण्डा हाउस कॉलेज, नई दिल्ली के बीच हुए पूर्व में एमओयू के तहत शैक्षणिक शोध और फैकल्टी डेवलपमेंट कार्यक्रम आयोजित करने पर सहमति बन गयी है। दोनों संस्थान अब मिलकर पाठ्यक्रम की गुणवत्ता के साथ साथ स्टूडेंट्स एक्सचेंज पर भी काम करेंगे। इस संबंध में डीएवी कॉलेज की आइक्यूएसी की समन्वयक डॉ. पारुल जैन ने मिराण्डा हाउस कॉलेज का दौरा किया और वहाँ की प्राचार्य प्रो. विजयलक्ष्मी नंदा से मुलाकात की।
इस भेंट वार्ता के बाद जल्द ही दोनों कॉलेज मिलकर कार्यशाला और प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करेंगे। डॉ. पारुल जैन ने बताया कि इस एमओयू का लाभ विशेष रूप से विद्यार्थियों को मिलेगा और उनके शोध की गुणवत्ता में काफी सुधार भी आयेगा। उन्होंने यह भी बताया की नैक और आइक्यूएसी के दिशा निर्देश के अनुसार डिजिटल शिक्षण संसाधनों के उपयोग करने की सहमति बनी है।
कॉलेज के प्रबन्धक अजीत कुमार सिंह यादव, का. प्राचार्य प्रो.मिश्रीलाल, उप प्राचार्य द्वय प्रो.संगीता जैन, प्रो.राहुल सहित अन्य प्राध्यापकों ने समझौते के क्रियान्वयन पर हर्ष जताया है और इसे छात्रों के लिए अत्यंत हितकारी कदम बताया।
बुधवार, 14 अक्टूबर 2026
BLW Cultural News Varanasi: रंगशाला में रामकथा के चौथे दिन शिव हुआ विवाह
पुष्प वाटिका और श्रीराम विवाह प्रसंग पर भी हुआ वर्णन
- @dil india live
(Varanasi). वाराणसी के बनारस रेल इंजन कारखाना (BLW) की रंगशाला में अंतरराष्ट्रीय कथा वाचक ऋचा मिश्रा द्वारा श्रीरामकथा का रसपान कराया जा रहा है। कथा के चौथे दिन भगवान शिव एवं माता पार्वती के विवाह, पुष्प वाटिका प्रसंग तथा प्रभु श्रीराम और माता सीता के विवाह का भावपूर्ण वर्णन किया गया। कथा के दौरान पूज्य ऋचा मिश्रा ने भगवान शिव के विवाह प्रसंग का वर्णन करते हुए श्रद्धालुओं को भक्ति और समर्पण का संदेश दिया।
श्रीराम विवाह प्रसंग सुन श्रद्धालु भावविभोर
इस मौके पर पुष्प वाटिका प्रसंग के माध्यम से प्रभु श्रीराम और माता सीता के प्रथम मिलन का जहां सुंदर वर्णन हुआ वहीं, श्रीराम विवाह प्रसंग सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। कथा स्थल पर भक्तिमय वातावरण बना रहा। इस अवसर पर बरेका परिवार के सदस्यों सहित आसपास के क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर श्रीरामकथा का श्रवण किया और आध्यात्मिक लाभ प्राप्त किया।
इनकी रही खास मौजूदगी
कार्यक्रम की जानकारी विजयदशमी समिति के मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने दी। इस अवसर पर धनंजय सिंह, आलोक अग्रवाल, आर.के. सिंह, अमित वर्मा, विकास कुमार, वी.डी. दुबे एवं अनुप सिंह वत्स सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
Crime News Varanasi:साइबर क्राइम की बड़ी कार्रवाई, बीमा बोनस के नाम पर 11 लाख की ठगी करने वाले 2 शातिर Aagra से गिरफ्तार
वाराणसी के आठ पुलिसकर्मियों ने तोड़ दिया अपराध का तिलिस्म
@dil india live
(Varanasi). वाराणसी की साइबर अपराध थाने ने बड़ी सफलता हासिल किया है। बीमा पॉलिसी में बोनस दिलाने के नाम पर 11 लाख रुपये की ठगी करने वाले दो शातिर ठगों को साइबर टीम ने आगरा से गिरफ्तार किया है।
पुलिस टीम ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान रंजन कुमार और देवेश प्रताप सिंह के रूप में हुई है, दोनों आगरा के सिकंदरा इलाके के रहने वाले हैं। इनके पास से दो मोबाइल फोन और 45 हजार रुपये नकद बरामद हुआ हैं।
यहां जानिए क्या था दांव पेंच
यहां जानिए क्या था दांव पेंच
पुलिस के अनुसार आरोपी अपने दांव पेंच से लोगों को फंसाते थे। लोगों को फोन करके बीमा पॉलिसी में बोनस और मोटा लाभ दिलाने का लालच देकर पैसा ऐंठते थे। इसी तरह वाराणसी के एक व्यक्ति से 11 लाख की ठगी की गई थी, जिसकी शिकायत पर साइबर थाने में केस दर्ज कर टीम आगरा रवाना हुई थी। जहां पर पुलिस टीम ने जाल बिछा कर इन्हें धर-दबोचा।
पुलिस टीम जिसने तोड़ा तिलिस्म
इस सफल आपरेशन में निरीक्षक उदयवीर सिंह, निरीक्षक विपिन कुमार, उपनिरीक्षक संजीव कनौजिया सहित कुल 8 पुलिसकर्मीशामिल रहे।पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आईटी एक्ट व धोखाधड़ी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
Class 8th की Student अनन्या को बनाया गया एक दिन का खंड शिक्षा अधिकारी
अनन्या ने खण्ड शिक्षा अधिकारी चिरईगांव की कुर्सी पर बैठकर अपने उत्तम विचारों को किया व्यक्त
dil india live
(Varanasi). वाराणसी के ब्लॉक संसाधन केंद्र (BRC) चिरईगांव वाराणसी पर मिशन शक्ति कार्यक्रम के तृतीय दिवस की गतिविधि के अन्तर्गत कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय चिरईगांव,वाराणसी के कक्षा-8 की छात्रा अनन्या कुमारी को एक दिन का खण्ड शिक्षा अधिकारी चिरईगांव बनाया गया। अनन्या ने खण्ड शिक्षा अधिकारी चिरईगांव की कुर्सी पर बैठकर अपने उत्तम विचारों को व्यक्त किया।
विकास खण्ड चिरईगांव के सभी परिषदीय विद्यालयों में मिशन शक्ति के इस कार्यक्रम को दृष्टिगत रखते हुए। आज बच्चियों को एक दिन का प्रधानाध्यापक बनाकर उनके विचारों को सुना व समझ गया। इस अवसर पर खण्ड शिक्षा अधिकारी चिरईगांव प्रीति सिंह के अतिरिक्त काफी संख्या में अध्यापक और कर्मचारी मौजूद थे।
जश्ने गौसुलवरा की हुकुलगंज में सजी महफिल, कारी अहमद रजा ने की तकरीर
सरकार गौसे आज़म की शान में चला नात-ओ-मनकबत का सिलसिला
@dil india live
(Varanasi). वाराणसी के हुकुलगंज में जश्ने गौसुलवरा के मौके पर एक पाक महफिल का आयोजन किया गया। महफिल में अकीदतमंदों की मौजूदगी में नात-ओ-मनकबत का सिलसिला देर शाम तक जारी रहा।
कार्यक्रम में मस्जिद अल कुरैशी के इमाम कारी अहमद रजा ने ख़ुसूसी तकरीर करते हुए गौसे आज़म की जिंदगी और उनकी खिदमात पर रोशनी डाली। उन्होंने कहा कि गौसे आज़म पैदाइशी वली थे। वो औलिया के सरदार थे। उन्होंने इल्मे दीन हासिल करने पर भी मौजूद लोगों को जोर दिया।
इस दौरान हाफिज मुंतजिर हुसैन, मौलाना मुजम्मिल, हाफिज इकबाल और हाफिज जाहिद ने नातिया कलाम पेश किए, जिससे पूरी महफिल में रूहानियत छा गई। अंत में देश में अमन-ओ-अमान की दुआ के साथ महफिल का समापन हुआ और लंगरे गौसिया में लोगों का मजमा उमड़ा।













































