संदीप मिश्रा की नियुक्ति से समर्थकों में हर्ष, लोग दे रहे हैं बधाई
- dil india live
Varanasi (वाराणसी)। युवा सपा नेता संदीप मिश्रा प्रदेश प्रवक्ता बनाएं गये हैं। संदीप मिश्रा की नियुक्ति से समर्थकों में जहां हर्ष है वहीं तमाम उनसे जुड़े लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं। समाजवादी पार्टी के जिला प्रवक्ता संतोष यादव बबलू एडवोकेट ने खबर की जानकारी दिल इंडिया लाइव से साझा की। बताया कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अनुमति एवं प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल की संस्तुति से समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्षअरविंद गिरि ने संदीप मिश्रा निवासी श्रीकण्ठपुर, उपरवार, वाराणसी को समाजवादी युवजन सभा का प्रदेश प्रवक्ता नामित किया है।
कौन हैं संदीप मिश्रा: संदीप मिश्रा पार्टी के बहुत पुराने व समर्पित कार्यकर्ता हैं। बनारस में सपा के ब्रह्मण चेहरे के रूप में भी देखें जाते हैं। ये समाजवादी लोहिया वाहिनी के महानगर अध्यक्ष सहित कई पदों पर कार्य कर चुके हैं। इनके मनोनयन से पार्टी को ऐसा लगता है कि प्रदेश में मजबूती मिलेगी।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें