} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

मंगलवार, 8 सितंबर 2026

Cultural News Varanasi Uttar Pradesh 08 September 2026: श्वेता अग्रहरि के सिर पर सजा तीज क्वीन का ताज

गीत, संगीत, उमंग के बीच बना तीज महोत्सव
cultural News Varanasi Uttar Pradesh September 2026



  • dil india live 

Varanasi (वाराणसी)। सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था उद्धव फाउंडेशन के तत्वावधान में तीज महोत्सव का आयोजन प्रिंस डायमंड होटल के प्रांगण में किया गया।

तीज महोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि समाजसेवी एवं भाजपा की पूर्व जिला मंत्री अन्नपूर्णा श्रीवास्तव, विशिष्ट अतिथि कंचन वार्ष्णेय, सुलेखा सिंह, अंजना श्रीवास्तव एवं संस्था की महामंत्री पल्लवी वार्ष्णेय द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।

cultural News Varanasi September 2026

कार्यक्रम का शुभारंभ रंग-बिरंगी परिधान से सजी-धजी संयोजक पायल सरल द्वारा गणेश वंदना भजन गाकर किया गया। विख्यात गायिका संगीता भट्टाचार्य, प्रतिमा विश्वकर्मा, आरती केसरी, नीतू सिंह ने कजरी और तीज गीत प्रस्तुत कर पूरे कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।

सरिता नारंग, पल्लवी विश्वकर्मा, रिचा सेठ, सरिता मौर्य, वर्षा गुप्ता ने तीज पर आधारित गीतों पर नृत्य की प्रस्तुति करके प्रांगण को हर्षोल्लास से भर दिया। कार्यक्रम में 60 से अधिक महिलाओं ने गायन के साथ नृत्य प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।






विजेताओं को किया गया सम्मानित 

श्वेता अग्रहरि के सिर पर सजा तीज क्वीन का ताज इसके अतिरिक्त विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित किया गया था जिसमें पुरस्कार दिया गया। इसमें प्रमुख विजेता निम्न हैं -:

गायन की विजेता:
1. पूजा मिश्रा - प्रथम
2. प्रतिमा त्रिपाठी - द्वितीय
3. आरती केसरी - तृतीय 
नृत्य में: बंदना सिंह - प्रथम


कोई टिप्पणी नहीं: