} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

मंगलवार, 8 सितंबर 2026

Vasant Kanya Mahavidyalaya Varanasi: राष्ट्रीय पोषण माह पर “सही पोषण, स्वस्थ जीवन” विषयक पोस्टर एवं स्लोगन प्रतियोगिता में जुटे स्टूडेंट्स

स्वस्थ रहना बीमारियों से बचाव तक सीमित नहीं-प्रो. संगीता देवड़िया


  • dil india live 

Varanasi (वाराणसी)। वसंत कन्या महाविद्यालय, कमच्छा, वाराणसी के गृह विज्ञान विभाग द्वारा राष्ट्रीय पोषण माह 2026 के अवसर पर “सही पोषण, स्वस्थ जीवन” विषय पर पोस्टर एवं स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

महाविद्यालय की प्रबंधिका उमा भट्टाचार्य ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. रचना श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में किया गया।

इस अवसर पर गृह विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. संगीता देवड़िया ने कहा कि स्वस्थ रहना केवल बीमारियों से बचाव तक सीमित नहीं है, बल्कि यह व्यक्ति के शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक विकास की आधारशिला है। संतुलित आहार, नियमित शारीरिक गतिविधि और स्वस्थ जीवनशैली को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाकर व्यक्ति अपने स्वास्थ्य एवं जीवन की गुणवत्ता को बेहतर बना सकता है।


85 विद्यार्थियों ने लिया भाग

प्रतियोगिता का आयोजन एवं संयोजन गृह विज्ञान विभाग की प्रो. गरिमा उपाध्याय एवं डॉ. प्रियंका, एसोसिएट प्रोफेसर द्वारा किया गया। विभाग की शिक्षिका प्रो. अंशु शुक्ला ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

प्रतियोगिता में बेसेंट थियोसोफिकल स्कूल के 50, वसंत कन्या इंटर कॉलेज के 25 तथा वसंत कन्या महाविद्यालय की 10 छात्राओं सहित कुल 85 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतिभागियों ने पोस्टर एवं आकर्षक स्लोगनों के माध्यम से संतुलित आहार, उचित पोषण, स्वस्थ खान-पान की आदतों तथा स्वस्थ जीवनशैली के महत्व को रचनात्मक एवं प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।

प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ. वर्षा सिंह, असिस्टेंट प्रोफेसर, पेंटिंग विभाग तथा डॉ. सुनीता दीक्षित, एसोसिएट प्रोफेसर, गृह विज्ञान विभाग शामिल रहीं।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में गृह विज्ञान विभाग की प्रयोगशाला सहायक योगिता विश्वकर्मा, पदमा तथा सोनी कुमारी का महत्वपूर्ण योगदान रहा। विभाग की शोधार्थी शालिनी प्रिया एवं उजाला सरोज ने भी समन्वय में सक्रिय भूमिका निभाई। छात्राओं शीतल, सोनल एवं डिंपल का भी सराहनीय सहयोग रहा।


“सही पोषण, स्वस्थ जीवन” के संदेश के साथ कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ।


ये भी पढ़ें:

कोई टिप्पणी नहीं: