} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 Varanasi के Abdulrahman को ICT Compatition में मिला District में पहला स्थान, SCERT लखनऊ के लिए हुआ चयन । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल परिसर में पिंजरा लगाकर हो रही है तेंदुएं को पकड़ने की तैयारी, बंगला नंबर 61 में भी वन विभाग ने लगाया पिंजरा। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 हरिद्वार: गंगा में अचानक पानी छोड़ने से टापू पर फंसे 40 से ज्यादा श्रद्धालु, बचाव कार्य जारी 🔴 तेंदुआ के खौफ से सेंट मैरीज़ कांवेंट वाराणसी अनिश्चित काल के लिए बंद, हो रही आनलाइन पढ़ाई, साइंस एग्जीबिशन टला। 🔴 *यूपी के मौसम में बदलाव, ठंड का लोग कर रहे हैं एहसास। दिलचस्प खबरों के लिए बनें रहें dil india live news portal

रविवार, 1 नवंबर 2026

VKM Varanasi kamacha कि छात्राओं ने जानी रिकॉर्डिंग स्टूडियो की संपूर्ण कार्यप्रणाली

Cultural News VKM kamacha Varanasi October 2026
महादेव स्टूडियो में रिकार्डिंग की तकनीकी जानकारी लेते हुए VKM की छात्राएं।

  • @dil india live 

(Varanasi). vasant Kanya Mahavidyalaya kamacha Varanasi के संगीत, गायन विभाग द्वारा विद्यार्थियों के व्यावहारिक एवं तकनीकी ज्ञान को समृद्ध करने के उद्देश्य से शैक्षणिक भ्रमण आयोजित किया गया। इस भ्रमण में विभाग की ओर से डॉ. पूनम वर्मा एवं सौम्यकांति मुखर्जी के साथ 27 Students महादेव स्टूडियो, वाराणसी पहुंचे। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या आशा यादव ने शुभकामना सन्देश भेजकर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया तथा उन्हें संगीत के क्षेत्र में निरंतर सीखने, अपनी प्रतिभा को निखारने एवं नए अवसरों का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। 





स्टूडियो में साउंड इंजीनियर अमित रावत ने छात्राओं को रिकॉर्डिंग स्टूडियो की कार्यप्रणाली, आधुनिक ध्वनि तकनीक, रिकॉर्डिंग उपकरणों तथा गायन की रिकॉर्डिंग की संपूर्ण प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी प्रदान की। साथ ही, छात्राओं को लाइव रिकॉर्डिंग का प्रत्यक्ष अनुभव भी कराया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय की संगीत गायन विभाग की तृतीय सेमेस्टर की छात्रा जान्हवी त्रिपाठी ने स्वयं के रिकाॅडिंग के माध्यम से सारी तकनीकियों के बारीकी को जाना।




इस शैक्षणिक भ्रमण के माध्यम से विद्यार्थियों को संगीत की सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक शिक्षा के साथ-साथ स्टूडियो रिकॉर्डिंग की तकनीकी बारीकियों को समझने का महत्वपूर्ण अवसर प्राप्त हुआ। यह अनुभव उनके संगीत संबंधी ज्ञान, रचनात्मकता एवं व्यावसायिक कौशल के विकास में अत्यंत उपयोगी एवं प्रेरणादायी रहा।