ntiqal लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
ntiqal लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, 19 सितंबर 2026

SP Leader Ashfaq Ahmad डबलू के छोटे भाई Irfan Ahmad सुपुर्द-ए-खाक, कल बीमारी से हुआ था इंतकाल

मरहूम इरफान के जनाजे में उमड़ा हुजूम,भवनिया कब्रिस्तान में पड़ी मिट्टी


@dil india live 

(Varanasi). प्रमुख कारोबारी मरहूम मुख़्तार अहमद के बेटे व वाराणसी में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं वाराणसी उत्तरी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी अशफ़ाक़ अहमद डब्लू के छोटे भाई इरफान अहमद का 18 September को इंतकाल हो गया था। उन्हें 19 September शनिवार को भवनिया कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। उनके जनाजे में लोगों का जनसैलाब उमड़ पड़ा।

इंतकाल की खबर से कोहराम 

इससे पहले इरफान अहमद के इंतकाल की खबर से तमाम अजीजों व रिश्ते-नातेदारों में कोहराम मच गया। परिजनों के साथ ही रिश्तेदारों और शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई। परिवार से जुड़े सूत्रों ने बताया कि इरफान अहमद पिछले कई महीनों से गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। उनका इलाज मुंबई में चल रहा था। बीमारी के दौरान उनके बड़े भाई अशफ़ाक़ अहमद डबलू और छोटे भाई इमरान अहमद ने अपने कारोबार से अलग रहकर उनके इलाज और देखभाल में पूरा समय लगाया। परिवार की ओर से हरसंभव कोशिश की गई लेकिन अंततः उन्हें बचाया नहीं जा सका। परिवार ने मरहूम इरफान अहमद के लिए दुआ-ए-मगफिरत की अपील की। जिसे उनके तमाम अज़ीज़ सोशल मीडिया के जरिए एक दूसरे तक पहुंचाने में कामयाब रहे।