c.m.anglobengali inter College लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
c.m.anglobengali inter College लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, 19 सितंबर 2026

Sport News Varanasi September 2026:जनपदीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन, मिर्जामुराद और चौबेपुर का रहा दबदबा

लगातार बढ़त के चलते मिर्जामुराद जोन को मिला स्वर्ण पदक 

सी.एम. एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज में 11 जोनों से आई 33 टीमों ने खेल प्रतिभा का किया प्रदर्शन



@dil india live 

(Varanasi). भेलूपुर स्थित सी.एम. एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज में आयोजित जनपदीय बालक-बालिका वॉलीबॉल प्रतियोगिता का भव्य समापन हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि महानगर अध्यक्ष अजय सिंह एवं काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) के असिस्टेंट डायरेक्टर राबिन सिंह द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस खेल महाकुंभ में वाराणसी जनपद के कुल 11 जोनों से आई 33 टीमों ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। 

प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न आयु वर्गों में कड़े और रोमांचक मुकाबले देखने को मिले, जिसके परिणाम इस प्रकार रहे:बालक वर्ग के परिणाम:अंडर-19: चौबेपुर जोन ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि पिंडरा जोन उपविजेता रहा।अंडर-17: बच्छाव जोन ने खिताबी जीत दर्ज की और पिंडरा जोन को उपविजेता स्थान से संतोष करना पड़ा।


अंडर-14: सेवापुरी जोन विजेता और काशी जोन उपविजेता टीम बनी तो बालिका वर्ग के परिणाम:अंडर-19: मिर्जामुराद जोन ने जीत हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि चोलापुर जोन उपविजेता रहा। ऐसे ही अंडर-17: इस वर्ग में भी मिर्जामुराद जोन विजेता और चोलापुर जोन उपविजेता बना।अंडर-14: मिर्जामुराद जोन ने अपनी जीत का सिलसिला बरकरार रखते हुए स्वर्ण पदक जीता, वहीं भेलूपुर जोन उपविजेता रहा।

प्रतियोगिता के समापन और पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि अम्बरीश सिंह 'भोला' एवं गोलू श्रीवास्तव रहे। मुख्य अतिथियों ने सभी विजेता और उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को चमचमाती शील्ड और मेडल प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पूरी प्रतियोगिता को अनुशासित और सुचारू रूप से संपन्न कराने में विद्यालय के शारीरिक शिक्षक व प्रवक्ता भरत कुमार सिंह एवं उपेंद्र सिंह की मुख्य भूमिका रही। 

इनकी रही खास मौजूदगी 

इस अवसर पर खेल को निष्पक्ष ढंग से संचालित करने के लिए विभिन्न विद्यालयों से आए शारीरिक शिक्षक अनिल सिंह, विनोद कुमार सिंह, शैलेंद्र सिंह, राजीव प्रताप सिंह, जगजीत सिंह, नीरज सिंह, आशुतोष सिंह, डॉ. आशीष सिंह, विवेक सिंह, पूजा राय, प्रीति जायसवाल, सृष्टि सहित भारी संख्या में शिक्षक, खेल प्रेमी और छात्र उपस्थित रहे।