विभिन्न आयु वर्ग में हुई 32 स्पर्धा, 450 से अधिक छात्र- छात्राओं ने दिखाया उत्साह
- @dil india live
(Varanasi). डीएवी इन्टर कॉलेज, औसानगंज का वार्षिक एथलेटिक्स प्रतियोगिता शनिवार को कॉलेज की मातृ संस्था आर्य विद्या सभा, काशी के मैदान पर आयोजित हुई। प्रतियोगिता में बालक-बालिका के विभिन्न आयुवर्ग में कुल 32 स्पर्धाओं में 450 से अधिक छात्र- छात्राओं ने दमखम दिखाया। प्रतियोगिता में सीनियर बालक वर्ग में 100 मीटर दौड़ में सचिन कुमार, लंबी कूद में सुधीर राय, ऊंची कूद में साहिल मौर्य, भाला प्रक्षेप में कृष्णा तथा गोला प्रक्षेप में कृष्णा यादव, चक्र प्रक्षेप में गौरव मौर्य ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
जूनियर बालक वर्ग में 100 मीटर दौड़ में पवन कुमार पांडेय, गोला प्रक्षेप में सूरज प्रताप सागर, भाला तथा चक्र प्रक्षेप में अविनाश पटेल, लंबी तथा ऊंची कूद में राहुल चौहान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
सब जूनियर बालक वर्ग में 100 मीटर दौड़ में आशीष कुमार, भाला प्रक्षेप में आशीष कुमार, गोला प्रक्षेप में अंश मौर्य, चक्र प्रक्षेप में ओम गुप्ता, ऊंची कूद में आशीष कुमार तथा लंबी कूद में नितिन चौरसिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग की दौड़ प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में मीनू, जूनियर वर्ग में नंदनी तथा सब-जूनियर वर्ग में वैष्णवी कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
इसके पूर्व प्रतियोगिता का शुभारंभ कॉलेज के प्रबंधक अजीत कुमार सिंह यादव ने मशाल जलाकर एवं गुब्बारे हवा में छोड़कर किया। प्रधानाचार्य अशोक कुमार सिंह ने बैच लगाकर अतिथि का सम्मान किया। इस मौके पर मुख्यरूप से डॉ. विवेक कुमार सिंह, परीक्षित सिंह, प्रदीप गुप्ता, मोहम्मद शहीद, राहुल श्रीवास्तव, डॉ. धर्मेंद्र कुमार कैथल आदि प्राध्यापक मौजूद रहे।




