@dil india live (Varanasi). महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के महाराजा (डॉ.) विभूति नारायण सिंह गंगापुर परिसर स्थित ललित कला विभाग में 28 से 30 अक्टूबर तक आयोजित तीन दिवसीय ‘शुभारंभ-2026’ कला मेला, सांस्कृतिक उत्सव एवं राष्ट्रीय चित्र प्रदर्शनी के दूसरे दिन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और डांडिया उत्सव की धूम रही।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में आकाश पांडेय, श्वेता, वर्षा, शिवम मौर्य एवं रोशनी यादव ने योगदान दिया। वहीं, राष्ट्रीय चित्र प्रदर्शनी में शीतल वर्मा, हर्ष, उदय, पल्लवी यादव एवं भूपेश सहित अन्य विद्यार्थियों की कलाकृतियां आकर्षण का केंद्र रहीं।
द्वितीय सत्र में रिमझिम बारिश के बीच आयोजित डांडिया उत्सव में विद्यार्थियों के साथ शिक्षकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। दर्शकों की उपस्थिति से परिसर में उत्सव का माहौल बना रहा। आयोजन की सफलता में परिसर के शिक्षकों एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
कार्यक्रम संयोजक डॉ. सुमित कुमार घोष ने बताया कि ‘रंगारंग-2026’ का उद्देश्य विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा को मंच प्रदान करना तथा कला एवं संस्कृति के प्रति उनकी रुचि को प्रोत्साहित करना है। कला मेला, राष्ट्रीय चित्र प्रदर्शनी और सांस्कृतिक कार्यक्रम विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने आयोजन में सहयोग देने वाले शिक्षकों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों एवं मीडिया प्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
आयोजन सचिव डॉ. शशिकांत नाग ने भी कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार में सहयोग के लिए पत्रकारों एवं मीडिया प्रतिनिधियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
सह संयोजक गौरव दुबे ने बताया तीन दिवसीय आयोजन का समापन 30 अक्टूबर को होगा। समापन समारोह में कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी मुख्य अतिथि तथा कुलसचिव डॉ. सुनीता पांडेय एवं परीक्षा नियंत्रक डॉ. दीप्ति मिश्रा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के अन्य अधिकारी भी शामिल होंगे।



