ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 बिहार और उत्तर प्रदेश में विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए वोटिंग जारी। 🔴 तिब्बत में 7.0 तीव्रता के तेज भूकंप से भारी तबाही, राहत कार्य जारी। 🔴 मौसम विभाग का अलर्ट: बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती सिस्टम सक्रिय, भारी बारिश की चेतावनी। 🔴 खेल: श्रीलंका ने वनडे इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा 430 रनों का लक्ष्य हासिल किया। 🔴 सुप्रीम कोर्ट: निजी अस्पतालों द्वारा मरीजों से अत्यधिक बिल वसूलने पर कसेगा शिकंजा। 🔴 *वाराणसी में एयरशो में 24-25 अक्टूबर को शामिल होंगे रक्षा मंत्री, 25 को काशी आएंगे पीएम मोदी; सुरक्षा अलर्ट। ताज़ा खबर के लिए हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal
agnishaman vibhaag लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
agnishaman vibhaag लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026

Varanasi के Madanpura में भीषण Aag से मची दहशत, जानिए कैसे लगी आग क्या, क्या हुआ नुकसान

अग्निशमन दस्ते ने घंटों बाद पाया आग पर काबू, तब मिली लोगों को राहत 

@dil india live 

(Varanasi). Varanasi के घनी आबादी वाले मदनपुरा इलाके में गुरुवार दोपहर आरएस हार्डवेयर की दुकान में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। दुकान में रखी झाड़ू, पेंट, पुट्टी और प्लास्टिक जैसी ज्वलनशील सामग्री के कारण आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। आग और धुएं के बीच फंसे एक युवक को अग्निशमन कर्मियों ने सुरक्षित बाहर निकाला।

हरकत में आया दमकल विभाग

अग्निशमन विभाग के अनुसार, गुरुवार 22 अक्टूबर को दोपहर 2:03 बजे सीसीआर के माध्यम से दशाश्वमेध क्षेत्र के मदनपुरा स्थित आरएस हार्डवेयर की दुकान में आग लगने की सूचना मिली। इसके तुरंत बाद दोपहर 2:04 बजे भेलूपुर और चेतगंज अग्निशमन केंद्रों से दो-दो दमकल गाड़ियों को आवश्यक उपकरणों और कर्मचारियों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना किया गया।




मुख्य अग्निशमन अधिकारी आनंद सिंह राजपूत सहित संबंधित अग्निशमन अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर अभियान की कमान संभाली। दमकल कर्मियों ने आग बुझाने का प्रयास शुरू किया, लेकिन लपटों की तीव्रता और आग की भयावहता को देखते हुए अतिरिक्त दमकल वाहनों की जरूरत पड़ी।

इस तरह फैली तेज हुई आग 

दुकान में झाड़ू, पेंट, पुट्टी और प्लास्टिक समेत कई ऐसी वस्तुएं रखी थीं, जिनसे आग तेजी से फैलने का खतरा बढ़ गया। वहीं, इमारत के ऊपरी तल पर बने कमरों में दो से पांच बेड भी लगे हुए थे। आग के कारण इमारत में धुआं भर गया, जिससे बचाव कार्य चुनौतीपूर्ण हो गया।

इसी दौरान आग और घने धुएं के बीच फंसे एक युवक को दमकल कर्मियों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इसके बाद अतिरिक्त अग्निशमन इकाइयों की मदद से आग पर काबू पाने का अभियान लगातार जारी रखा गया।

दो घंटे की मशक्कत, फिर राहत

दमकल विभाग की करीब 10 गाड़ियों ने लगभग दो घंटे तक लगातार प्रयास कर आग पर काबू पाया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी की जान नहीं गई। विभाग के अनुसार, आग बुझाने की कार्रवाई के बाद सभी अग्निशमन इकाइयां अपने-अपने केंद्रों के लिए लौट गईं।

घनी आबादी वाले मदनपुरा क्षेत्र में हुई इस घटना ने स्थानीय लोगों में दहशत पैदा कर दी। समय रहते दमकल विभाग की सक्रियता और बचाव अभियान के चलते एक युवक को सुरक्षित निकाला गया तथा आग को नियंत्रित कर लिया गया।