} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

शनिवार, 5 फ़रवरी 2022

कोरोना खत्म होने वाला है जानिए कौन कर रहा दावा

नये संवत्सर के साथ होगा कोरोना का अंत 

-पं. रामकिशोर ज्योतिषी कर रहें हैं दावा

-राक्षस नामक संवत्सर होगा समाप्त

वाराणसी ०५ फरवरी (dil India live)। वैश्विक महामारी से परेशान दुनिया के लिए राहत भरी खबर काशी देने जा रही है। काशी के विद्वान ज्योतिषी पंडित रामकिशोर ने ज्योतिष गणना के आधार पर दावा किया है। कि 2 अप्रैल 2022 को प्रारम्भ हो रहे नए संवत्सर के साथ कोरोना की समाप्ति प्रारम्भ हो जाएगी। राक्षस नामक संवत्सर के समाप्त होते ही कोरोना वैश्विक महामारी धीरे - धीरे विश्व पटल से कुछ ही दिनों में समाप्त हो जाएगी। ज्योतिषी  पंडित रामकिशोर ने कहा कि 14 अप्रैल 2021 को भारतीय संवत्सर जो राक्षस नामक संवत्सर कहा गया था आते ही अपना असर दिखाया था। राक्षस नामक संवत्सर की समाप्ति के साथ कोरोना समाप्त हो जाएगा। कोविड की तीसरी लहर आनी ही थी अगर नहीं आती तो आगे खतरा बना रहता। अब भविष्य में कभी कोरोना नहीं आएगा।  2 अप्रैल 2022 के बाद कोरोना की समाप्ति में आश्चर्य जनक परिवर्तन आएगा । आगामी चार से छ: महीने के अंदर विश्व पटल से पूर्ण रूप से समाप्त हो जाएगा। ज्योतिषी पंडित रामकिशोर ने कहा कि जो आकाशीय या प्राकृतिक आपदा होती है। उसका निदान क•ाी व्यक्ति के हाथ में नहीं होता। व्यक्ति सिर्फ उसकी औषधि बना सकता है। उसकी वैक्सीन बना सकता है लेकिन उस महामारी से पूर्ण रूप से निजात प्रकृति ही दिलाती है। प्रकृति का अध्यन करने के लिए काल , गणना, पंचांग का जानकारी होना आवश्यक है। वही गणना इशारा कर रही है कि निकट •ाविष्य में नवसंवत्सर के बाद कोविड में अप्रत्याशित प्ररिवर्तन आएगा और वह समाप्त हो जाएगा। इस खबर से काशी के साथ ही देश-दुनिया राहत की सांस लेगी।

कोई टिप्पणी नहीं: