} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

सोमवार, 7 फ़रवरी 2022

अदा से झूमना, ख्वाजा की चौखट चूमना

ख्वाजा के दर पर पेश किया गया बसंत


अजमेर 07 फरवरी (dil India live) राजस्थान के अजमेर में सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती के दर पर बसंत पेश किया गया।
बसंत महीने के मौके पर ख्वाजा के दर पर आज परंपरागत तरीके से बसंत पेश किया गया, जिसकी सदारत दरगाह दीवान जैनुअल आबेदीन के प्रतिनिधि सैयद नसीरुद्दीन ने की। सभी लोग बड़ी शानौ शौकत के साथ बसंत का गुलदस्ता लेकर निजामगेट पर पहुंचे और शाही कव्वालों द्वारा अमीर खुसरो द्वारा लिखे गए सूफी कलामों को गाते हुए चल रहे थे जिसमें आज बसंत मना ले सुहागिन, ख्वाजा मोइनुद्दीन के दर पर आ जाती है बसंत, नाजो अदा से झूमना- ख्वाजा की चौखट चूमना...जैसे कलाम पेश कर रहे थे। सभी लोगों ने आस्ताने पहुंचकर सरसों तथा अन्य पीले रंग के फूलों का गुलदस्ता पेश कर मुल्क की खुशहाली की कामना की।
उल्लेखनीय है कि ख्वाजा साहब को पीले बसंती फूलों से बेहद लगाव था। इस कारण वर्षों से बसंत पंचमी के अवसर पर यहां बसंत पेश करने की परंपरा है।

कोई टिप्पणी नहीं: