} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

रविवार, 14 जून 2026

Sport News: BHU के बिरला ग्राउंड में अंडर-19 राष्ट्रीय T10 टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का ट्रायल कल

जम्मू में होने वाली राष्ट्रीय T10 क्रिकेट प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश का करेंगे प्रतिनिधित्व

dil india live (Varanasi). T10 टेनिस बॉल क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित अंडर-19 राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए उत्तर प्रदेश टीम के चयनार्थ ट्रायल दिनांक 15 जून 2026 को प्रातः 8:00 बजे BHU बिरला ग्राउंड, वाराणसी में आयोजित किया जाएगा। ट्रायल में चयनित खिलाड़ी आगामी 29 सितंबर को जम्मू-कटरा में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय T10 टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।  

इस राष्ट्रीय महाकुंभ में देश के 28 राज्यों की टीमें सहभागिता करेंगी, जिनमें उत्तर प्रदेश पूर्वांचल, महाराष्ट्र, बिहार, झारखंड, उड़ीसा, गोवा, चंडीगढ़, उत्तराखंड, असम, तेलंगाना (हैदराबाद), गुजरात सहित अन्य राज्यों की टीमें शामिल होंगी। एसोसिएशन ने अधिक से अधिक प्रतिभाशाली खिलाड़ियों से समय पर उपस्थित होकर ट्रायल में भाग लेने की अपील की है। इस अवसर पर बोर्ड के सचिव अभिषेक कुमार सिंह तथा उत्तर प्रदेश के जनरल सेक्रेटरी धनेश्वर साहनी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं: