अमर ज्योति जूनियर स्कूल के 100 बच्चों ने जाना विभिन्न खाद्य पदार्थों तथा स्वस्थ भोजन की जानकारी
@dil india live
(Varanasi). राष्ट्रीय पोषण माह 2026 के अंतर्गत गृह विज्ञान विभाग, वसंत कन्या महाविद्यालय, कमच्छा, वाराणसी द्वारा अमर ज्योति जूनियर स्कूल, शंकुलधारा, खोजवा, वाराणसी में विद्यार्थियों के लिए “खेल एवं क्विज प्रतियोगिता के माध्यम से पोषण जागरूकता” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम 18 सितंबर 2026, प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक आयोजित हुआ, जिसमें लगभग 100 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में संतुलित आहार, पौष्टिक खाद्य पदार्थों, स्वस्थ भोजन की आदतों तथा सही खाद्य चयन के प्रति जागरूकता विकसित करना था। विद्यार्थियों की आयु एवं कक्षा के अनुरूप गतिविधियों को मनोरंजक, सरल एवं सहभागितापूर्ण बनाया गया, जिससे बच्चे खेल-खेल में पोषण संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकें।
नर्सरी से पांचवीं कक्षा के स्टूडेंट्स हुए शामिल
कार्यक्रम में नर्सरी से यू.के.जी. तथा कक्षा III से V तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। छोटे बच्चों के लिए सरल एवं मनोरंजक खेल गतिविधियों के माध्यम से विभिन्न खाद्य पदार्थों तथा स्वस्थ भोजन की जानकारी दी गई। वहीं, कक्षा III से V के विद्यार्थियों के लिए पोषण संबंधी क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रश्नोत्तरी के माध्यम से विद्यार्थियों के पोषण संबंधी ज्ञान को बढ़ाने एवं सुदृढ़ करने का प्रयास किया गया।
गतिविधियों के दौरान विद्यार्थियों ने सक्रिय सहभागिता दिखाई और स्वस्थ भोजन, संतुलित आहार तथा पौष्टिक खाद्य पदार्थों से संबंधित प्रश्नों में विशेष रुचि प्रदर्शित की। खेल आधारित शिक्षण पद्धति ने पोषण संबंधी विषय को बच्चों के लिए अधिक रोचक, सहज और समझने योग्य बनाया।
कार्यक्रम के आयोजन में वसंत कन्या महाविद्यालय की प्रबंधक श्रीमती उमा भट्टाचार्य, प्राचार्य प्रो. रचना श्रीवास्तव तथा गृह विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. संगीता देवड़िया का मार्गदर्शन एवं सहयोग रहा। कार्यक्रम के आयोजक प्रो. गरिमा उपाध्याय एवं डॉ. प्रियंका रहीं। गृह विज्ञान विभाग की तृतीय वर्ष की छात्राएँ भी आयोजकों के साथ कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में अमर ज्योति जूनियर स्कूल के प्रबंधक डॉ. राजेंद्र प्रसाद केशरी, प्रधानाध्यापिका श्रीमती अन्नपूर्णा देवी तथा शिक्षिकाओं गीता श्रीवास्तव, मनीषा गुप्ता, देविका मुखर्जी, अंशु केशरवानी, बीना खन्ना एवं ज्योति केशरी का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। विद्यालय प्रशासन एवं शिक्षकों ने विद्यार्थियों की सहभागिता सुनिश्चित करने तथा गतिविधियों के सुचारु संचालन में सहयोग प्रदान किया।
कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों में संतुलित एवं पौष्टिक आहार के प्रति जागरूकता विकसित हुई तथा उन्हें स्वस्थ भोजन की आदतों और पौष्टिक खाद्य पदार्थों के महत्व के बारे में सरल एवं रोचक तरीके से जानकारी प्राप्त हुई। खेल एवं क्विज प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों के पोषण संबंधी ज्ञान को सुदृढ़ करने के साथ-साथ उनमें स्वस्थ खाद्य पदार्थों के चयन के प्रति रुचि विकसित हुई। सहभागितापूर्ण गतिविधियों ने बच्चों को अपनी जानकारी साझा करने, प्रश्नों के उत्तर देने तथा मनोरंजक तरीके से सीखने का अवसर प्रदान किया।
अमर ज्योति जूनियर स्कूल में आयोजित यह कार्यक्रम राष्ट्रीय पोषण माह 2026 के अंतर्गत पोषण जागरूकता की दिशा में एक सार्थक पहल रही। खेल एवं प्रश्नोत्तरी जैसी सहभागितापूर्ण गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को स्वस्थ भोजन एवं संतुलित आहार के महत्व से परिचित कराया गया। विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता तथा दोनों संस्थानों के प्रशासन, शिक्षकों एवं छात्राओं की उपस्थिति से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें