} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

शनिवार, 13 जुलाई 2024

42 घंटे लगातार चलने वाला duldul का julus आज


Varanasi (dil India live)। ऐतिहासिक 42 घंटे लगातार चलने वाला दुलदुल का कदीमी जुलूस दालमंडी स्थित इमामबाड़ा कच्ची सराय से शनिवार को शाम में उठेगा। दुलदुल के इस जुलूस के मुतवल्ली सैयद इकबाल हुसैन, लाडले हसन के अनुसार 13 जुलाई शनिवार को 5:30 बजे जुलूस अपने परम्परागत रास्तों से गुजरेगा। जुलूस में अंजुमने दर्द भरे नौहो पर मातम का नज़राना पेश करेंगी। 

इस जुलूस में घोड़ा, ऊंट के साथ कई मशहूर बैंड भी मौजूद रहता है जो मातमी धुन बजाते हुए रास्ते भर चलता है। यह जुलूस कच्चीसराय से उठकर फाटक शेख़ सलीम, नई सडक, काली महाल, माताकुंड, पितरकुंडा होकर लल्लापुरा स्थित दरगाह फातमान जाएगा। उसके बाद वापस आकर चौक होता हुआ मुकीमगंज, प्रह्लादघाट, कोयला बाजार, चौहट्टा होते हुए लाट सरैया जाएगा और फिर वहां से 8 मोहर्रम की सुबह वापस आकर कच्ची सराय के इमामबाड़े में ही समाप्त होगा। यह जुलूस 6 से 8 मोहर्रम तक लगातार चलता ही रहता है। जुलूस में अंजुमन जववादिया बनारस नौहाख्वानी व मातम का नजराना पेश करेगी।

कोई टिप्पणी नहीं: