} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

शुक्रवार, 19 जुलाई 2024

पेड़ पौधे मत करो नष्ट, सांस लेने में होगा कष्ट- डॉक्टर एहतेशाम

गौराकला school में शुरू हुआ पौधारोपण अभियान, दर्जनों पौधे लगाए गए

Varanasi (dil India live)। चिरईगांव ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय गौराकलां के प्रांगण में शुक्रवार को पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

अध्यापक और छात्रों ने मिलकर दर्जनों पौधे लगाए। इस अवसर पर प्रिंसिपल आरती देवी ने कहा कि पौधों से हमें ऑक्सीजन मिलती है जो हमारे जीवन के लिए सबसे अहम है। हमें अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाकर वातावरण को हरा भरा बनाना होगा। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को जन्मदिन, परिवार में विवाह उत्सव अन्य आयोजनों पर पौधे लगाने चाहिए, और उसकी प्रतिदिन देखभाल करनी चाहिए। अटेवा के ज़िला उपाध्यक्ष डॉ एहतेशामुल हक ने कहा कि पौधे हमारे जीवन की अमूल्य निधि है। हमें प्रकृति से छेड़छाड़ नहीं करनी चाहिए। संतुलन बनाए रखने मे प्रकृति से सामंजस्य बनाकर चलना चाहिए। बच्चों को कई नारों से जागरूक किया गया।'पेड़-पौधे मत करो नष्ट, सांस लेने में होगा कष्ट'। 'पेड़ लगाओ-पेड़ बचाओ, इस दुनिया को सुंदर बनाओ'। 'पेड़ लगाये जीवन बचाए, इस धरती को स्वर्ग बनाये'। 'इस धरती को चलो हरा भरा बनाये, आओ मिलकर पेड़ लगाये'। पौधा रोपण के बाद संचारी रोग से बचाव व स्वच्छता एवं अधिक नामांकन अभियान पर जोर दिया गया। इस अवसर पर प्रिंसिपल आरती देवी, ग्राम प्रधान राजीव कुमार राजू, अटेवा के डॉ एहतेशामुल हक, रेखा उपाध्याय, सादिया तबस्सुम, अनीता सिंह, शशिकला, प्रमिला सिंह, ज्योति कुमारी, शक्ति कुमारी, रीता, सोनी, आशा, रीना, त्रिलोकी इत्यादि मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं: