} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

रविवार, 7 जुलाई 2024

Dawat-e-Islami ने चलाया पौधारोपण अभियान

दरख़्त बनने तक अपने बच्चों की तरह पालते हैं पौधों को -जीएनआरएफ




Varanasi (dil India live)। बढ़ते ग्लोबल वार्मिग और प्रदूषण के कारण जलवायु भी काफी हद तक प्रभावित हुई है। यदि हमने प्राकृतिक संसाधनों का सहारा नहीं लिया तो निकट भविष्य में हमें और भी गंभीर परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। पेड़-पौधे बहुत महत्वपूर्ण हैं। एक शोध के अनुसार, एक पेड़ तापमान को कम से कम 4 डिग्री तक कम कर सकता है और साल भर में लगभग 20 किलो वायु प्रदूषण को अवशोषित कर सकता है। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए दावत ए-इस्लामी हिंद के मानव कल्याण विभाग जीएनआरएफ (गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन) ने 1 जुलाई से 10 जुलाई के बीच पूरे देश में बड़ी संख्या में पौधे लगाने का संकल्प लिया है। इस अभियान को सफल बनाने के लिए वाराणसी में भी इतवार को बेनिया समेत कई जगहों पर वृक्षारोपण मुहिम चलाई गई। 

डा. साजिद अततारी ने बताया कि हम लोग न केवल पौधा लगाते हैं बल्कि उसे दरख्त बनने तक पौधे को अपने बच्चों की तरह पालते भी हैं ।डा. मुबससिर, मो. मोजममिल, हाफिज सलीम, शानू मदनी, मो. वसीम, अफरोज अततारी, जुलकरनैन बरकाती व अली अत्तारी आदि ने पौधारोपण किया। इस दौरान लोगों को पौधारोपण के लिए जागरूक भी किया गया।

गौरतलब है कि जीएनआरएफ के सदस्य कॉलेजों, स्कूलों, मदरसों और विभिन्न धार्मिक स्थानों पर प्रकृति बचाओ शीर्षक के तहत कार्यक्रम आयोजित करके लोगों से इस वृक्षारोपण अभियान में भाग लेने की अपील कर रहे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: