} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

रविवार, 1 नवंबर 2026

BHU Varanasi में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर Students ने Vice chancellor का पुतला फूंका


@dil india live 

(Varanasi). BHU में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ छात्रों का गुस्सा और तेज हो गया है। इसी क्रम में आजVaranasi के BHU में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर Students ने Vice chancellor का पुतला फूंका। छात्रसंघ भवन परिसर में बीते 27 अक्टूबर से छात्रों का अनिश्चितकालीन धरना लगातार जारी है। हॉस्टलों में चलाए गए गहन संपर्क व प्रचार अभियान के बाद इस आंदोलन को आम छात्रों का व्यापक समर्थन मिलना शुरू हो गया है।आक्रोशित छात्रों ने परिसर स्थित MMV तिराहे पर विश्वविद्यालय प्रशासन और कुलपति का पुतला दहन कर अपना सख्त विरोध दर्ज कराया।

आसमान के नीचे धरने पर डटे हैं आंदोलनरत छात्र

BHU के छात्रों ने आरोप लगाया कि कई दिनों से छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर उनके साथी ठंड, बारिश और खुले आसमान के नीचे धरने पर डटे हुए हैं, लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन वार्ता तक करने की जहमत नहीं उठा रहा है। छात्रों ने कहा, "विश्वविद्यालय प्रशासन को इतना बहरा और गूँगा नहीं होना चाहिए कि उसे छात्रों की जायज और संवैधानिक माँग भी सुनाई न दे। हमारी स्पष्ट माँग है कि प्रशासन तत्काल प्रभाव से छात्रसंघ चुनाव की घोषणा करे और धरनारत छात्रों से सम्मानपूर्वक वार्ता कर गतिरोध को समाप्त करे।




आंदोलन का नेतृत्व कर रहे छात्र नेता सत्यम सिंह ने बताया कि रविवार को आम छात्रों का सड़कों पर उतरकर पुतला दहन करना इस बात का सबूत है कि छात्रसंघ बहाली की माँग सिर्फ कुछ गिने-चुने छात्रों की नहीं, बल्कि बीएचयू के हर आम छात्र के हक और आवाज की लड़ाई है। प्रदर्शनकारी छात्रों ने दो टूक शब्दों में चेतावनी दी है कि जब तक विश्वविद्यालय में छात्रसंघ की बहाली नहीं हो जाती, तब तक धरना-प्रदर्शन और आंदोलन इसी तरह चरणबद्ध तरीके से जारी रहेगा।

कोई टिप्पणी नहीं: