} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

रविवार, 1 नवंबर 2026

BLW News Varanasi: राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं एकीकरण के लिए Sardar Patel का योगदान सदैव रहेगा अविस्मरणीय-अश्विनी वैष्णव (केंद्रीय रेल मंत्री)


  • @dil india live 

F. Farouqi/Ajeet Singh Rajput 

(Varanasi). भारत सरकार के केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 31 अक्टूबर 2026 को बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) का दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने बरेका के स्वागती यूहॉल में  भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। उन्होंने सरदार पटेल के अद्वितीय योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं एकीकरण के लिए उनका योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा।



कर्मचारियों संग किया कैंटीन में दोपहर का भोजन

इस दौरे का एक विशेष और आत्मीय क्षण उस समय देखने को मिला, जब रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बरेका कर्मचारी कैंटीन में औपचारिक परिवेश से अलग हटकर सीधे कर्मचारियों के साथ बैठकर दोपहर का भोजन किया। इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों से सहज एवं आत्मीय वातावरण में बातचीत की तथा उनकी कार्यप्रणाली, कार्यस्थल की कैंटीन खान पान की सुविधाओं, अनुभवों एवं सुझावों के बारे में जानकारी प्राप्त की। देश के रेल मंत्री को अपने बीच बैठकर भोजन करते और सहजता से बातचीत करते देख कर्मचारियों में विशेष उत्साह एवं प्रसन्नता का माहौल रहा। कर्मचारियों ने मंत्री के इस आत्मीय एवं सहज व्यवहार की सराहना करते हुए इसे अपने लिए गौरवपूर्ण और अविस्मरणीय अनुभव बताया।

इसके उपरांत रेल मंत्री ने बरेका के विभिन्न कर्मचारी संगठनों, जिनमें बरेका कर्मचारी परिषद, एससी/एसटी एसोसिएशन, बीएलडब्ल्यू मजदूर संघ एवं मेंस कांग्रेस ऑफ बीएलडब्ल्यू के प्रतिनिधियों उनकी समस्याओं, सुझावों एवं मांगों पर सकारात्मक चर्चा की। इस दौरान कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन भी मंत्री को सौंपे। मंत्री ने उनकी बातों को गंभीरतापूर्वक सुना तथा उचित सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

रेल मंत्री ने इस अवसर पर बरेका में कार्यरत महिला कर्मचारियों से भी विशेष रूप से संवाद किया। उन्होंने महिला सशक्तिकरण, कार्यस्थल पर सुरक्षित एवं अनुकूल वातावरण, बेह सुविधाओं तथा रेलवे के कार्यों में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। उन्होंने रेलवे की प्रगति एवं विकास में महिला कर्मचारियों की भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया।



 रेल मंत्री का यह दौरा कर्मचारियों के साथ आत्मीय जुड़ाव, संवाद एवं सहभागिता का प्रेरक उदाहरण रहा। उनके सहज व्यवहार और कर्मचारियों के बीच पहुंचकर उनकी बात सुनने की पहल ने बरेका परिवार में विशेष उत्साह एवं सकारात्मक ऊर्जा का संचार किया।

इस अवसर पर अध्यक्ष, रेलवे बोर्ड एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी सतीश कुमार तथा महाप्रबंधक,बरेका आशुतोष पंत, प्रमुख विभागाध्यक्षगण, वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी परिषद के संयुक्त सचिव प्रदीप यादव अन्य सदस्य गण एवं कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं: