} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

रविवार, 1 अगस्त 2021

आखिर क्यों चिंता में हैं नज़ीर और कबीर के वंशज



बुनकर सरदारों ने अपने हालात पर जतायी चिंता

वाराणसी (दिल इंडिया लाइव)। बुनकर बिरादराना तंजीम बाईसी, चौदहो, पांचों के सभी सरदार साहेबान की एक खास बैठक चौदहो के सरदार मकबूल हसन अंसारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।  बैठक में सभी सरदार साहिबान ने वाराणसी से बुनकरों के पलायन करने पर जहां चिंता जतायी वहीं बुनकरों पर कमर तोड़ महंगाई व बेरोजगारी से जो असर हो रहा है उस पर आर्थिक तंगी के समय बुनकरों का बुरा हाल है। तमाम बिजली बकायों के चलते बुनकर बनारस से दूसरे जगहों को पलायन कर रहे हैं। बुनकर को रोकने के लिए सरकार ने कोई ठोस योजना नहीं बनाई तो बनारस से बनारसी सनद बर्बाद हो जाएगी। सभी सरदार साहिबान ने इसके लिए प्रदेश और केंद्र सरकार से मिलकर बुनकरों के लिए ठोस कदम उठाये, जिससे बुनकरों की समस्या का हल हो सके। बैठक में सरदार एकरामुद्दीन, बाईसी, सरदार मकबूल हसन अंसारी चोदहो, सरदार हाजी अली अहमद, तंजीम पांचों,  सरदार हाजी जिÞयाउल हसन तंजीम पांचो, हाजी अब्दुल वहीद, मौलाना अब्दुल अजीज, अब्दुल्लाह अंसारी, हाजी अब्दुल हमीद, हाजी सैयद हसन अंसारी, हाजी रिजवानुल्लाह, मौलाना नईम, हाजी रहमतुल्लाह आदि उपस्थित थे। बैठक का संचालन इसरत उस्मानी ने किया।

कोई टिप्पणी नहीं: