} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

रविवार, 29 अगस्त 2021

खेल दिवस: एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता


इलाहाबाद टाइगर्स हारा, विजेता बनी इलाहाबाद स्पोर्टिंग फुटबॉल अकादमी



प्रयागराज 29 अगस्त (दिल इंडिया लाइव)। खेल दिवस के अवसर पर जिला फुटबॉल संघ एवं इलाहाबाद स्पोर्टिंग फुटबॉल अकादमी के संयुक्त तत्वावधान में स्व मेजर ध्यानचंद की याद में एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन एबीआईसी ग्राउंड पर आयोजित किया गया, जिसमें इलाहाबाद स्पोर्टिंग फुटबॉल अकादमी, इलाहाबाद टाइगर्स, एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, प्रयाग पेंट हाउस , एप्पल बाईट, झूंसी फुटबॉल अकादमी और इलाहाबाद स्पोर्टिंग क्लब ने प्रतिभाग किया।फाइनल मुकाबला इलाहाबाद स्पोर्टिंग फुटबॉल अकादमी और इलाहाबाद टाइगर्स के बीच खेला गया, अकादमी ने गौरव मौर्य के गोल से पहले हाफ में बढ़त बना ली, दूसरे हाफ का मुकाबला संघर्ष पूर्ण रहा, और इलाहाबाद टाइगर्स के खिलाड़ी सैफ अली खान ने गोल दागकर मैच बराबरी पर ला दिया, किंतु अकादमी के खिलाड़ियों ने आक्रमण शैली अपनाते हए विकल्प झा और अभिषेक यादव के लगातार दो गोल दागते हुए फाइनल मुकाबला 3-1 से जीत विजेता होने का गौरव प्राप्त किया। मैच से पूर्व उत्तर प्रदेश फुटबॉल संघ के संयुक्त सचिव मक़बूल अहमद ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया, एवं अकादमी के सचिव विप्लब् घोष ने स्व मेजर ध्यानचंद जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस मौके पर विजेता और उपविजेता टीमो को अकादमी के पदाधिकारियों द्वारा पुरस्कृत किया गया, इस मौके पर ज़िला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष नारायण गोपाल,अकादमी के कोषाध्यक्ष संजीव चंदा, मुख्य प्रशिक्षक शादाब रज़ा, सह प्रशिक्षक सुरेंद्र कुमार और अम्बर जायसवाल, आसिफ नईम, अनुराग पीयूष, मो. यूसुफ, मो.शारीफ और अकादमी के पूर्व व वर्तमान ट्रेनी भी उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं: