} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

गुरुवार, 19 अगस्त 2021

अनूप जलोटा व साहिल सोलंकी ने अपनी प्रस्तुतियों से जीता लोगों का दिल



कोरोना योद्धाओं का अनूप जलोटा की मौजूदगी में हुआ सम्मान


वाराणसी 19 अगस्त(दिल इंडिया लाइव)। कोरोना काल में समाज में तमाम ऐसे लोग थे जिन्होंने अपनी जान की परवाह न करते लोगों की जान बचाने का कार्य किया । इसके अलावा सेवा से भी जुड़े तमाम कार्य किये । ऐसे लोगों को बुधवार को रूद्राक्ष कन्वेंशन सेन्टर में एक समारोह के बीच भजन सम्राट अनूप जलोटा सहित तमाम हस्तियों की मौजूदगी में ' कोरोना योद्धा ' सम्मान से सम्मानित किया गया । ऐल्गॉल फ़िलज़ और रुद्राक्ष कन्वेन्शन सेंटर प्रेजेंट्स व गरोवोक्ष क्रीएशन मिल के सहयोग से 28 योद्धाओं का सम्मान किया । जिन्हें काशी योद्धा गौरव सम्मान प्रदान किया गया उसमें समाज के विभिन्न वर्ग के लोग शामिल थे । इसमें प्रमुख उद्यमी व्यवसायी आरके चौधरी , अखिलेश खेमका , एनजीओ में रोटी बैक , ऑरेंज कैफ़े , होप फ़ाउंडेशन के अलावा व्यक्तिगत तौर पर अमन कबीर , सोनम कुमारी , विनय सिंह , डॉक्टर दीप्ति दीक्षित आदि शामिल रहे । इसके अलावा पांच डॉक्टर को भी सम्मानित किया गया । कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि महापौर मृदुला जयसवाल  मौजूद रहे । इस मौके पर मुंबई से आये भजन सम्राट पद्मश्री अनूप जलोटा , इंडियन आइडल फ़ेम साहिल सोलंकी , अन्तर्राष्ट्रीय ऐंकर सिमरन आहूजा , पद्मविभूषण साजन मिश्रा मौजूद रहे । इस मौके पर बनारस घराने के ख्याल गायक राजन मिश्र को श्रद्धांजलि अर्पित की । कोरोना योद्धा सम्मान के पश्चात योद्धाओं के सम्मान में किरण सेंटर के बच्चों ने जहां देशभक्ति गीत पर नृत्य की प्रस्तुति की वहीं दूसरी ओर भजन सम्राट अनूप जलोटा व साहिल सोलंकी ने अपनी प्रस्तुतियों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया । अनूप जलोटा ने भजनों के साथ कई गीत व गजल प्रस्तुत किये जिन्हें मौजूद लोगों ने अपनी तालियों से सराहा । इसके अलावा साहिल सोलंकी ने भी अपनी प्रस्तुतियों से जमकर वाहवाही लूटी । पूरे सफल आयोजन के लिए ऐल्गाल फ़िल्म्ज़ के अजय जायसवाल ने अपनी पूरी टीम को बुला कर उनको शुक्रिया करते हुए अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया । इस अवार्ड शो को स्वप्निल जयसवाल ने निर्देशित किया । इस तरह का पहला अवार्ड शो था जो कि बनारस में किया गया । इस शो को करने के लिए ऐल्गाल फ़िल्म्ज़ की 12 लोगों की टीम मुंबई से यहां तीन माह पहले से आकर तैयारियों में जुटी थी । इस अवार्ड के जूरी पद्मश्री राजेश्वर आचार्य , पद्मश्री रजनीकांत एवं नारायण खेमका रहे । पूरे आयोजन में ऐल्गाल फ़िल्म्ज़ के अजय जायसवाल के साथ विशाल जायसवाल , नीरज पारिख , उदय राव , अंजनी पाण्डेय ने सहयोग प्रदान किया ।

कोई टिप्पणी नहीं: