} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

सोमवार, 30 अगस्त 2021

अमन व नेकी की दावत दे गये मुफ़्ती सलमान मियां

समनानी मियां से मुलाकात, सेहत की किया दुआएं

वाराणसी 30 अगस्त (दिल इंडिया लाइव)। दुनिया के जाने माने उलेमा मुफ्ती सलमान मियां अजहरी बरेलवी आज बनारस में थे। उन्होनें जहाँ खानदाने आला हजरत के घराने के हजरत समनानी मियां बरेलवी से सिंह मेडिकल में जाकर मुलाकात की, वहीं कई जगहों पर उनका बनारस में बरेलवी मुस्लिमों ने जोरदार खैरमकदम किया। इस दौरान मुफ्ती सलमान मियां बरेलवी ने नेकी और अमन के साथ इस्लाम के सीधे व सच्चे रस्ते पर चलने की दावत दी। मदनपूरा तारतल्ले स्थित इब्राहिम की मस्जिद में उन्होंने शिरकत किया और लोगो से कहा कि आज तमाम बुराईयों का खात्मा सब्र, अमन, और नेकी के रस्ते पर चलकर किया जा सकता है आला की तालीम हमे न सिर्फ देश भक्त बनाती है। बल्कि वतन में अमन और शांति के साथ अपने मज़हब पर चलने की राह भी दिखती है। कुरान और हदीस की रोशनी में उन्होंने तमाम लोगों को नेकी की दावत दी। इससे पहले वो रात में सिंह मेडिकल गये जहाँ पर बीते दिन हुए औरंगाबाद एक्सीडेंट में घायल हजरत समनानी मियां से मुलाकात की और उनकी जल्द सेहत के लिए दुआएं की।