} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

शनिवार, 28 जनवरी 2023

Aasha ट्रस्ट ने कराया general knowledge प्रतियोगिता

सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन वाले बच्चे हुए पुरस्कृत

2660 बच्चे थे शामिल, 234 का प्रदर्शन उल्लेखनीय

गांधी जी के जीवन पर आधारित पुस्तक देकर बच्चों को किया पुरस्कृत



Varanasi (dil india live).सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों की प्रतिभा को पहचानने और उन्हें प्रात्साहित करने के उद्धेश्य से सामाजिक संस्था आशा ट्रस्ट के तत्वावधान में गांधी जयंती के अवसर पर एक वृहद् सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था, जिसमे चौबेपुर, धौरहरा और राजवारी संकुल के 20 विद्यालयों की कक्षा तीन से पांच के 2660 बच्चे शामिल हुए थे। संस्था द्वारा उक्त परीक्षा के मूल्यांकन के आधार पर 234 प्रतिभाशाली बच्चों को चयनित किया गया और संस्था के प्रतिनिधियों ने शुक्रवार और शनिवार को सभी विद्यालयों में जाकर चयनित बच्चों को पुरस्कृत किया।

पुरस्कार के रूप में गांधी स्मृति एवं दर्शन समिति नई दिल्ली द्वारा प्रकाशित गांधी जी के जीवन चित्र पर आधारित पुस्तक मोनिया सभी बचों को प्रदान की गयी। ज्ञातव्य है कि गांधी जी का बचपन का पुकार का नाम "मोनिया" था।

प्रतियोगिता में कैथी संविलियन, कैथी प्रथम, भंदहा कला, ढाखा, मोलनापुर, दुबानबस्ती, दुर्गवा, श्रीकंठपुर, कुर्सिया, डूढवां, सरैया, टेकुरी, धौरहरा प्राथमिक, धौरहरा संविलियन, भगवानपुर, बहादुरपुर, बिरनाथीपुर, ऊगापुर, पलकहाँ, और कौवापुर विद्यालय के बच्चे शामिल हुए थे।

आशा ट्रस्ट के समन्वयक वल्लभाचार्य पाण्डेय बताया कि गान्धी जी की शहादत के पचहत्तरवें वर्ष के अवसर पर यह प्रतियोगिता आयोजित की गयी थी जिसमें सरकारी स्कूलों के बच्चो और शिक्षकों ने बहुत ही उत्साह दिखाया। इन विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों की प्रतिभा को पहचानने और निखारने की आवश्यकता है इसलिए ऐसी गतिविधियाँ नियमित करने के लिए आशा ट्रस्ट संकल्पित है।

सामान्य ज्ञान परीक्षा आयोजन, प्रश्नपत्र मूल्यांकन और पुरस्कार वितरण में प्रमुख रूप से  प्रदीप सिंह, रमेश प्रसाद, पूजा यादव, अनीता देवी, बृजेश कुमार,  मनोज यादव, सूरज पाण्डेय, डॉ इंदु पाण्डेय, दीन दयाल सिंह, सौरभ, शौर्य पाण्डेय आदि का विशेष योगदान रहा।

कोई टिप्पणी नहीं: