} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

सोमवार, 9 जनवरी 2023

Sultan club ne 42 students ko diya award

संस्कार के बिना शिक्षा अंधकारमय : Mufti-a-benaras 



Varanasi (dil india live). समाज सेवी संस्था" सुल्तान क्लब " द्वारा संचालित निःशुल्क प्रौण एवं बाल शिक्षा केंद्र (मकतब) के सभी सेंटर के 42 मेधावी छात्रों के नाज़ेरा कुरआन मुकम्मल करने पर काजीसादुल्ला पूरा में रात्रि को एक सम्मान समारोह का आयोजन संस्था अध्यक्ष डॉ. एहतेशामुल हक की अध्यक्षता व कोषाध्यक्ष शमीम रियाज़ के संचालन में किया गया।

       इस अवसर पर मुख्य अतिथि संस्था संरक्षक व मुफ्तिये बनारस मौलाना अब्दुल बातिन नोमानी साहब और बुनकर बिरादराना तंजीम बाईसी के अध्यक्ष सरदार हाफिज मोइनुद्दीन साहब ने संयुक्त रूप से सभी मेधावी 42 छात्रों को कुरआन मजीद एवं एक पुस्तक भेंट कर सम्मानित किया।

       इस अवसर पर मुफ्तिये बनारस मौलाना अब्दुल बातिन ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम से बच्चों में शिक्षा के प्रति जागरूकता आती है, कुरआन की शिक्षा से ही समाज खुशगवार बन सकता है,तालीम(विद्या) एक प्रकार की रूह है जिससे इंसानियत की पहचान होती है, हमें दीनी तालीम के साथ आधुनिक शिक्षा पर भी ध्यान देना होगा।संस्कार के बिना शिक्षा अंधकारमय है अपने घरों में प्रतिदिन कुरआन मजीद पढ़ें और बच्चों को पढ़ने के लिए प्रेरित करें। सरदार बाईसी हाफिज मोइनुद्दीन ने कहा कि कुरआन का संबंध ज़ातेईलाही से है, हर इंसान को कुरआन से लाभ उठाना चाहिए,सभी लोगों तक इसके पैगाम को पहुंचाएं। मदरसा तालीमुद्दीन पुराना पुल के प्रिंसिपल मौलाना रिजवानुल्ला नोमानी ने कहा कि जो कौम तालीम में आगे होगी, वह हर जगह ऊंचे मुकाम प्राप्त करेगी,शिक्षा नौकरी के लिए नहीं बल्कि व्यक्तिगत विशेषता के लिए ग्रहण करनी चाहिए, शिक्षा से ही सही और गलत की पहचान होती है।

        अन्त में अध्यक्षीय संबोधन में डॉक्टर एहतेशामुल हक ने समस्त अध्यापक छात्र और अभिभावकों को मुबारकबाद पेश की और कहा कि कुरआनी तालीमात के मुताबिक जिंदगी गुजारने से जिंदगी बेहतर हो पाएगी। उन्होंने सुल्तान क्लब की सामाजिक खिदमात पर भी विस्तृत प्रकाश डाला।

          कार्यक्रम का आगाज़ मुहम्मद फुजैल ने कुरआन की तिलावत और मुहम्मद जुबैर ने नात पाक से किया, लोगों का खैरमकदम सचिव जावेद अख्तर ने और शुक्रिया हाफिज मुनीर ने किया।

        इस अवसर पर मुफ्तिये बनारस मौलाना अब्दुल बातिन नोमानी, सरदार बाईसी हाफिज मोइनुद्दीन,प्रधानाचार्य मौलाना रिजवानुल्लाह नोमानी, बनारस पब्लिक स्कूल के सेक्रेट्री इशरत उस्मानी, सुल्तान क्लब के अध्यक्ष डॉक्टर एहतेशामुल हक, उपाध्यक्ष महबूब आलम, महासचिव एच हसन नन्हें, सचिव जावेद अख्तर, उप सचिव अब्दुर्रहमान, प्रधानाचार्य अबुल वफ़ा अंसारी, सरदार मुश्ताक अली, हाजी अमीरुल्लाह, महतो हाजी जकरिया, हाजी बिलाल, फैयाजुद्दीन, हाजी स्वालेह अंसारी, असलम खलीफा, शाहिद अंसारी, पार्षद रमजान अली, मुख्तार अहमद, मुहम्मद इकराम, मौलाना अब्दुल्लाह, हाफिज मुनीर, हाजी इफ्तेखार, सुहैल अहमद, महमूद, बशीर अहमद, नासिर काशवी, मुफ्ती मौलाना अफजाल अहमद, हाजी शकील अहमद, मास्टर शकील अंसारी, हाफिज मोहम्मद अहमद, हाजी अब्दुर्रहीम, मुफ्ती वसीम अहमद समस्त अध्यापक छात्र इत्यादि के अतिरिक्त भारी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक मौजूद थे।


भवदीय

डॉक्टर एहतेशामुल हक

अध्यक्ष,, सुल्तान क्लब

9307981801

कोई टिप्पणी नहीं: