} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

मंगलवार, 31 जनवरी 2023

Ops की मांग और nps का विरोध

"अटेवा" पेंशन बचाओ मंच कि बैठक 



Varanasi (dil india live)। "अटेवा" पेंशन बचाओ मंच वाराणसी जिला कार्यकारिणी की आवश्यक बैठक वरुणापुल स्थित, उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ कार्यालय पीडब्लूडी वाराणसी में ज़िला संयोजक चंद्र प्रकाश गुप्ता की अध्यक्षता व जिला महामंत्री बी एन यादव के संचालन में संपन्न हुई।

     जिसमें सभी पदाधिकारियों ने एक जुट होकर पेंशन बहाली तक संघर्ष करने का निर्णय लिया, सभी ब्लाकों में गठन और महिला विंग के विस्तार पर विस्तृत चर्चा की गई। आने वाले दिनों में और जोश व खरोश से अटेवा के शिक्षक कर्मचारी अत्यधिक संघर्ष करने को तैयार हैं। Nps आने वाले दिनों का सबसे बड़ा घोटाला साबित होने वाला है, जो बाजार आधारित है। सांसद विधायक,एक साथ चार चार पेंशन का सुख ले रहे हैं, शिक्षक कर्मचारी अधिकारी 30 से 40 वर्ष सेवा करने के बाद भी बुढ़ापे में कुछ हाथ नहीं लगता। देश के 5 राज्यों में पुरानी पेंशन बहाल हो चुकी है। जो यह अटेवा की मेहनत का ही परिणाम है।

       बैठक में विशेष रूप से अटेवा के ज़िला संरक्षक रामचंद्र गुप्त, पूर्व ज़िला संयोजक विनोद यादव, जिला महामंत्री बी एन यादव, जिला सहसंयोजक डॉक्टर एहतेशामुल हक, ज़िला मंत्री जफर अंसारी, जिला संगठन मंत्री अजय यादव, जिला सोशल मीडिया प्रभारी सुरेंद्र प्रताप सिंह, संदीप यादव, सारिका दूबे, अंजनी सिंह, इमरान अंसारी, अश्वनी कुमार, राजेश प्रजापति, बी एन ठाकुर, ओमप्रकाश शर्मा, राजेश कुमार इत्यादि थे।

कोई टिप्पणी नहीं: