} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

शुक्रवार, 27 जनवरी 2023

Modern public school में गणतंत्र दिवस पर हुआ अनेक आयोजन

मॉडर्न पब्लिक स्कूल में मना गणतंत्र दिवस


Varanasi (dil india live)। बड़ी बाजार स्थित द मॉडर्न पब्लिक स्कूल के प्रांगण में हर्षोल्लास के साथ गणतंत्र दिवस मनाया गया। प्रातः 10 बजे स्कूल के प्रिंसिपल श्री अब्दुल वफा अंसारी ने झंडारोहण किया, तत्पश्चात संस्था के सभी बच्चो ने एक साथ राष्ट्रगान गाया,जिससे पूरा स्कूल गूंज उठा। उसके बाद बच्चों में जानशीन, आरज़ू, ज़िया , फैजा ,अर्जियां, तबस्सुम, जैनब, फैजान मिस्बाह, शाइरा asma के द्वारा देश भक्ति गीत, और रंगारग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया, जिससे आए हुए सभी मेहमान मंत्रमुग्ध हो गए। 

विशिष्ट अतिथि डॉक्टर रियाज अहमद ने अपने संबोधन में बच्चो को मार्ग दर्शन देते हुए कहा कि हमारा देश  एक सोने की चिड़िया की तरह है, और इस देश में सभी तरह के और सभी धर्मो के लोग रहते है, और न किसी की काले से पहचान होती है और न ही किसी गोरे से हम सब इसी मिट्टी के सपूत हैं। इस देश के सभी नागरिकों को अपना जीवन यापन , तथा रहन सहन का अधिकार हमारा संविधान हम सब को अपने हिसाब से रहने का अधिकार देता है, और यही संस्कृति हमारे देश की आन , बान, और शान है। 

अब्दुल वफ़ा अंसारी ने मेहमानों का शुक्रिया अदा करते हुए कहा की हमारे देश की तरक्की में बच्चों का अहम किरदार होता है, बच्चे ही हमारे देश का भविष्य हैं। देश को बचाने  तथा उसको संवारने का काम हम सबको मिल कर करना है। और साथ ही साथ इस देश में नफरत को छोड़ कर हमे प्यार और मुहब्बत वाला रास्ता चुनना चाहिए, जिससे हम सबका हिंदुस्तान पूरी दुनिया में एक अलग पहचान बनाएगा। संचालन जफर अहमद और रोजीना ने किया।

 इनके अलावा फैयाज अहमद खान, सोफिया, अंकित, रहमतुल्लाह, तबस्सुम, ओसामा इत्यादि के अलावा भारी संख्या में अभिभावक भी मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं: