} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

शुक्रवार, 26 मई 2023

Dr Renu shahi ने दिया नेपाल में live demonstration

अंतरराष्ट्रीय कला प्रदर्शनी में डॉ. रेणु संग चार भारतीय चित्रकारों ने किया शिरकत 




Varanasi (dil india live). छ:वी अंतरराष्ट्रीय कला प्रदर्शनी 2023 का आयोजन नेपाल में किया गया। चीबहाल आर्ट इंस्टिट्यूट, सुनाकोठी, ललितपूर, नेपाल के द्वारा होटल आर्ट काठमांडू में हुई इस प्रदर्शनी का उद्घाटन नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल के कर कमलों द्वारा फीता काटकर किया गया। प्रदर्शनी में कुल 38 कलाकारों की प्रतिभागिता रही। जिसमें भारत से चार कलाकारों की कृतियों को सम्मिलित किया गया था। यहां पर उदयपुर से ममता जयपुर से डॉक्टर रेणु शाही, नवल किशोर मिश्र और धनमेष की कृतियां प्रदर्शित हुयी थी। डॉक्टर शाही को एक अतिथि चित्रकार के रूप में आमंत्रित किया गया था। उन्होंने संस्था की ओर से आयोजित कला शिविर में कई चित्रो के चित्रण किये तथा पेंटिंग का live demonstration देकर वहां के कलाकारों एवं कला रसिक लोगों के बीच भारत का गौरव बढ़ाया। डॉक्टर रेणु जयपुर के ललित कला महाविद्यालय में चित्रकला विषय की सहायक आचार्य है तथा कला इतिहास भी पढ़ाती है। उनके इस गुण से प्रभावित हो, त्रिभुवन विश्वविद्यालय के केंद्रीय ललित कला संकाय में भारतीय लघुचित्र परंपरा व कला एवं सौंदर्य पर व्याख्यान देने के लिए आमंत्रित गया l  प्रदर्शनी एवं कला कार्यशाला का आयोजन 18 se 22 मई तक रहा l 24  मई को Art and  Aesthetics फोरम नेपाल द्वारा इन्हें 'भारतीय सौंदर्यशास्त्र' पर  चर्चा के लिए आमंत्रित किया गया। वर्तमान में यह जयपुर में निवास कर रही है, परतुं उनकी आत्मा में काशी बसा हुआ है। यही कारण है कि वो अपने चित्रों में काशी के मंदिरों एवं घटों को चित्रित करती है। नेपाल में भी इन्होंने काशी के प्रति अपने प्रेम को चित्र धरातल पर प्रदर्शित किया। इनकी कला शिक्षा वाराणसी से ही हुयी है l तथा जीवन का एक लंबा समय भी यहां बिताया है।

कोई टिप्पणी नहीं: