} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

सोमवार, 22 मई 2023

Khushaal pariwar diwas पर मिली परिवार नियोजन कि सेवाएं

• आदर्श ब्लॉक सेवापुरी व अराजीलाइन में लगा कैंप,11 महिलाओं ने कराई नसबंदी

• लाभार्थियों को सीमित व खुशहाल परिवार के बारे में मिला उचित परामर्श




Varanasi (dil india live). जिले के समस्त ब्लॉक व नगर स्तरीय प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों, हेल्थ एंड वेलनेस सेन्टर समेत जिला महिला चिकित्सालय कबीरचौरा पर सोमवार को खुशहाल परिवार दिवस मनाया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संदीप चौधरी ने बताया कि मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने एवं स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से हर माह की 21 तारीख को खुशहाल परिवार दिवस मनाया जाता है। 21 को रविवार को होने की वजह से यह दिवस 22 मई को मनाया गया। 

परिवार कल्याण कार्यक्रम के नोडल अधिकारी एवं डिप्टी सीएमओ डॉ एचसी मौर्य ने बताया कि सोमवार को जनपद के सभी स्वास्थ्य केन्द्रों व जिला महिला चिकित्सालय पर परिवार नियोजन के अस्थायी साधन कंडोम, माला-एन, अंतरा तिमाही गर्भनिरोधक इंजेक्शन, छाया साप्ताहिक गर्भ निरोधक गोली, कॉपर-टी के साथ ही स्थायी साधनों की सेवाएं दी गईं। उन्होने बताया कि पुरुष नसबंदी पर लाभार्थी को 3000 रुपये और महिला नसबंदी पर 2000 रुपये प्रोत्साहन राशि विभाग की ओर से दी जाती है। इसके अलावा अन्य सेवाओं के लिए भी प्रोत्साहन राशि दी जाती है।

आदर्श ब्लॉक सेवापुरी के पीएचसी पर आयोजित कैंप में करीब 70 से अधिक लाभार्थियों को परिवार नियोजन की सेवाओं के साथ परामर्श भी दिया गया। इसमें 7 महिला नसबंदी, 3 को छाया, 2 को माला-एन गर्भनिरोधक गोली, 2 को पीपीआईयूसीडी एवं 60 लाभार्थियों को कंडोम प्रदान किया गया। महिला चिकित्सक डॉ शालिनी ने लाभार्थियों को सीमित व खुशहाल परिवार के लिये दंपत्ति को स्थायी व अस्थायी साधनों को अपनाने के बारे में प्रेरित किया गया। इस दौरान प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ देवदत्त, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र कुमार चौहान, ब्लॉक कार्यक्रम प्रबन्धक अनूप कुमार मिश्रा, बीसीपीएम एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।

सीएचसी अराजीलाइन पर लगाए गए कैंप में 228 से अधिक लाभार्थियों को परिवार नियोजन की सेवाओं के साथ परामर्श भी दिया गया। इसमें 4 महिला नसबंदी, 12 को अंतरा इंजेक्शन, 23 को छाया, 34 को माला-एन गर्भनिरोधक गोली, 13 को आईयूसीडी, 5 को पीपीआईयूसीडी एवं 153 लाभार्थियों को कंडोम प्रदान किया गया। इस दौरान अधीक्षक डॉ नवीन सिंह, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार, ब्लॉक कार्यक्रम प्रबन्धक बृजमोहन शर्मा, बीसीपीएम एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।    

लाभार्थियों ने भी सराहा

सेवापुरी पीएचसी पर पहुंची चंदा (26) ने बताया कि वह अनचाहे गर्भ से राहत चाहती हैं। इसलिए वह साप्ताहिक गर्भ निरोधक गोली छाया का उपयोग कर रही हैं। कंचन (28) ने बताया कि अनचाहे गर्भ से सुरक्षित रहने के लिए वह छाया साप्ताहिक गर्भ निरोधक गोली का सेवन कर रही हैं। साथ ही समय-समय पर चिकित्सक व एएनएम से परामर्श भी ले रही हैं। उन्होने बताया कि क्षेत्र की आशा दीदी के जरिए सभी महत्वपूर्ण दिवस के बारे में जानकारी मिलती रहती है।

कोई टिप्पणी नहीं: