} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

बुधवार, 17 मई 2023

प्रमुख मुस्लिम विद्वान Zafaryab jilani का इंतेकाल



Lucknow (dil india live). देश के प्रमुख मुस्लिम विद्वान, मुस्लिम पर्सनल ला बोर्ड के member, वरिष्ठ अधिवक्ता जफरयाब जिलानी का आज दोपहर निधन हो गया। मूलतः मलीहाबाद लखनऊ के रहने वाले ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (एआइएमपीएलबी) के सचिव जफरयाब जिलानी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। पहले भी उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। ज‍िसके बाद उनके अजीज़ो ने इलाज के लिए लखनऊ के मेदांता अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया था। 1950 में जन्मे जफरयाब जिलानी कभी-भी किसी विवाद में नहीं फंसे, यहां तक कि जब बाबरी मस्जिद और रामजन्म भूमि पर कोर्ट का फैसला आया तो मरहूम जीलानी फैसले से सहमत नहीं थे मगर उन्होंने कोर्ट के फैसले का सम्मान किया।

वो बाबरी मस्जिद एक्शन कमेटी के अध्यक्ष व यूपी के अपर महाधिवक्ता रह चुके हैं। उनके इंतेकाल कि खबर कुछ ही देर में देश दुनिया के कोने कोने में सोशल मीडिया के चलते पहुंच गयी। उनके निधन को एक बड़ी क्षति बताया जा रहा है।

नमाज़ ए जनाजा़

नमाजे जनाजा इशा बाद शाम 8-30 बजे नदवा कालेज में  होगी, और तदफीन ऐशबाग कब्रिस्तान में होगी।

कोई टिप्पणी नहीं: