} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

शनिवार, 13 मई 2023

Hajj Yatra 2023: जायरीन को टीकाकरण के साथ दिया गया प्रशिक्षण

जानलेवा बीमारियों से बचाव व टीबी मुक्त भारत के लिए होगी काबा में दुआएं 





Varanasi (dil india live). इस वर्ष जनपद से हज को जाने वाले यात्रियों का टीकाकरण शुरू हो गया है। इसी क्रम में शनिवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संदीप चौधरी के निर्देशन में काजी साहदुल्लापुरा स्थित सिटी गर्ल्स इंटर कॉलेज में शिविर लगाकर हज यात्रियों को टीका लगाया गया। यह शिविर स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में पूर्वाञ्चल हज सेवा समिति के सहयोग से आयोजित किया गया। 

इस मौके पर मौजूद जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ निकुंज कुमार वर्मा ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार हज को जाने वाले सभी यात्रियों को मेनिंजाईटिस सीजनल इंफ्लुएंजा का टीका लगाया जाता है। जनपद से हज को जाने वाले 861 हज यात्रियों को चार दिन में टीका लगाने कर कार्य किया जा रहा है। पहले दिन शनिवार को 314 हज यात्रियों के को टीका लगाकर प्रतिरक्षित किया गया। इसमें 155 पुरुष व 159 महिलाएं शामिल हैं। शेष हज यात्रियों को अगले तीन दिनों में निर्धारित स्थानों पर टीका लगाया जाएगा। इसके अलावा यात्रा के दौरान कई जरूरी जानकारी के लिए प्रशिक्षण भी दिया गया। उप जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ यतीश भुवन पाठक व वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ एके पांडे ने सभी हज यात्रियों से सहयोग करने की अपील की। इसके साथ ही उन्होने बच्चों को 12 जानलेवा बीमारियों से बचाव व टीबी मुक्त भारत के लिए विशेष संदेश दिया और हज यात्रियों से प्रार्थना करने का अनुरोध किया। इस दौरान हज यात्रियों ने कहा कि काबा में वो इस मौजूद पर दुआएं करेंगे।

इस मौके पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ शशांक दुबे, डॉ उपासना, पूर्वाञ्चल हज सेवा समिति के अध्यक्ष हाजी रईस अहमद एडवोकेट, महासचिव सलमान खाँ अदनान, उपाध्यक्ष हाजी जुबैर व हाजी आली अहमद, सचिव हाजी डॉ अमीन अंसारी व हाजी डॉ अली, अब्दुल अहाद, कोषाध्यक्ष हाजी तारिख हसन खाँ बब्लू, यूनिसेफ से डॉ शाहिद, यूएनडीपी से रीना वर्मा, फार्मासिस्ट फारुख आलम एवं अन्य लोग मौजूद रहे। एएनएम संगीता, सुनीता, ममता, किरन और गोपाल ने सभी हज यात्रियों को टीका लगाया।

कोई टिप्पणी नहीं: