} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

गुरुवार, 21 दिसंबर 2023

किंग खान आखिर क्यों अचानक पहुंचे काशी

शाहरुख खान के फैन्स को मलाल, नहीं कर सके किंग खान का दीदार 



Varanasi (dil India live).21.12.23. वालीवुड स्टार, मशहूर फिल्म अभिनेता शाहरूख खान गुपचुप तरीके से वाराणसी पहुंचे। लोग अचानक उन्हें देखकर चौक पड़े, लेकिन उन्होंने अपना चेहरा हाथ से ढंक लिया। वो बाउंसर के घेरे में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बनारस पहुंचे हुए थे। इस दौरान शाहरूख लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से बाहर निकले, लेकिन वे कहां गए, किसी को भनक तक नहीं लग सकी। शाहरूख अपने चार्टर्ड प्लेन से दुबई से अचानक लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंचे थे। उन्हें अचानक देखकर एयरपोर्ट कर्मी और सिने प्रेमी चौक पड़े। लोग उनके साथ सेल्फी लेना चाह रहे थे, लेकिन किंग खान ने हंसते हुए हाथ से चेहरा ढंक लिया।

शाहरूख चार घंटे बाद वापस एयरपोर्ट लौटे और उसी विमान से वापस लौट गए। शाहरूख का गुपचुप तरीके से आना और वापस जाना काफी गोपनीय रहा। चर्चा  यह भी थी की शाहरुख खान गंजारी में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के पास होटल बनवाना चाहते हैं। उसके लिए जमीन देखने आए थे। मगर इसकी कहीं से कोई पुष्टि नहीं हो सकी मगर किंग खान के फैन्स निराश ज़रुर हुए की उन्हें शाहरुख खान की एक झलक तक नहीं मिल सकी मगर उम्मीद है कि अगर शाहरुख खान यहां होटल बनवाएंगे तो फिर आएंगे।

कोई टिप्पणी नहीं: