} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

शुक्रवार, 29 दिसंबर 2023

"युद्ध नहीं शांति" चाहिए की गूंजी सदाएं

सर्वधर्म समभाव की अपील व विश्व शांति के लिए जलाया कैंडल 




Varanasi (dil India live).29.12.2023. अस्मिता चाइल्ड लाइन, सिगरा परिसर में काशी कौमी एकता मंच द्वारा क्रिसमस समेत विविध धर्म के पर्व पर संयुक्त प्रेम मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर, "युद्ध नहीं शांति चाहिए" की सदाएं बुलंद की गई। हिंसा नफरत के प्रतिरोध में तथा विश्व शांति सौहार्द और प्रेम के लिए हुई इस सभा में  मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाजिक कार्यकर्ता अतहर जमाल लारी थे। अध्यक्षता हाजी इश्तियाक अहमद ने की तो संचालन फादर आनंद ने किया। इस मौके पर शायरों ने क़ौमी यकजहती पर कलाम पेश किया जिसे मौजूद लोगों ने पसंद किया। मुशायरे की निजामत एडवोकेट अब्दुल्ला खालिद ने किया। आयोजन में शांति सद्भावना आपस में बनाए रखने की अपील की गई तथा इजरायल द्वारा फिलिस्तीन में मारे गए  उन मासूम बच्चों की मगफिरत के लिए और उनकी आत्मा की शांति के लिए दुआ की गई। इस मौके पर मामबत्तियां जलाकर शांति स्थापना की अपील की गई। तत्काल इजरायल और फिलिस्तीन में हो रही जंग को रोकने की मांग की गई। सभा को सैयद फरमान हैदर ने भी संबोधित किया।

कोई टिप्पणी नहीं: