} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

शनिवार, 9 दिसंबर 2023

समाज की विभूतियां "द इंडियन हीरोज" एवार्ड से हुई सम्मानित




Varanasi (dil India live). 09.12.2023. द इंडियन हीरोज एवार्ड से समाज की विभिन्न विभूतियों को सम्मानित किया गया। यह आयोजन अनमोल सेवा समिति व एआरके फाउन्डेशन द्वारा संत अतुलानंद इंटर कॉलेज कोयराजपुर वाराणसी में आयोजित किया गया। इस मौके पर दिल्ली, कानपुर, मिर्जापुर, इलाहबाद से आए समाज सेवा में सक्रिय और उत्कृष्ट कार्य  करने वाली हस्तियां का सम्मान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अथिति अजीत प्रकाश श्रीवास्तव ने प्रशस्ति पत्र व फूलों का गुलदस्ता देकर तमाम हस्तियों को सम्मानित किया। इस मौके पर शहर की समाज सेविका डॉक्टर राजलक्ष्मी राय का विशेष तौर पर सम्मान किया गया। डा. राजलक्ष्मी पेशे से डाक्टर होते हुए भी वकालत भी की हुई है। जरूरतमंद को दवा देना, उनका केस लड़ना इनका मुख्य कार्य है। इसके अलावा सोशल मीडिया के माध्यम से भी लोगों के लिए सदैव आवाज उठाती रहती है।

विशिष्ट अतिथि फिल्मी नायिका श्वेता ओझा,  फैशन डिजाइनर सियारह चावला थी। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम की भी प्रस्तुतियां देखने को मिली, जिसमें कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस कार्यक्रम में आईएस कोचिंग के डायरेक्टर अजीत प्रकाश श्रीवास्तव  आर्दश कॢमार, सीमा त्रिपाठी उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं: