} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

सोमवार, 4 दिसंबर 2023

NDRF के जवानों ने बेजुबान को कुएं से निकाला

संकट में थी गाय, जांबाज़ जवानों ने बचाई जान





Varanasi (dil India live).04.12.2023. एनडीआरएफ वाराणसी की टीम आपदा के समय जन मानस की सहायता हेतू राहत-बचाव कार्य के लिए सदैव तत्पर रहती है, लेकिन कभी यदि जीव-जंतुओं को बचाने की बात आती है तो मानवता के नाते अपने दायित्व को निभाते हुए एनडीआरएफ के बचाव कर्मी अपनी सार्थक भूमिका निभाते है। इसी क्रम में आज एक घटना गांव मजीठिया, थाना लालपुर पांडेयपुर के अंतर्गत घटित हुई I जिसमें एक गाय 50-60 फिट गहरे कुएं में जा गिरीI कुआं खेतों के बीच में था जिसका बहुत समय से इस्तेमाल नहीं किया जा रहा थाI जैसे ही गांव वालों को इसकी जानकारी  मिली तो उन्होंने गाय को निकालने का प्रयास किया, कुएं में जहरीली गैस होने के कारण स्थानीय लोग गाय तक पहुंच नहीं बना पा रहे थेI जिसके बाद जिला प्रशासन को घटना की जानकारी दी गई और घटना का संज्ञान लेते हुए चौकाघाट स्थित एनडीआरएफ टीम को घटना की जानकारी दी गई I 

एनडीआरएफ के उप महानिरिक्षक श्री मनोज कुमार शर्मा ने त्वरित कार्यवाही करते हुए एनडीआरएफ टीम को घटना स्थल पर बचाव कार्य के लिए निर्देशित कियाI घटनास्थल पर पहुंची टीम ने स्थिति का जायजा लिया। कुएं में गिरी गाय की स्थिति को देखते हुए तुरंत कार्रवाई करते हुए डीप डाइविंग सेट लगाकर, रोप रेस्क्यू के माध्यम से रेस्क्यूअर को नीचे उतारा गयाI अपनी जान जोखिम में डालकर एनडीआरएफ के रेस्क्यूअर ने गाय तक पहुंच बनाई और गाय को लगी चोटों को ध्यान में रखते हुए गाय को बाँधा और टीम ने रोप रेस्क्यू के माध्यम से सुरक्षित गाय को कुएं से बाहर निकाला। पुलिस की मौजूदगी में गाय को गांव वालों को सौंपा गया।

कोई टिप्पणी नहीं: