} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

सोमवार, 13 जुलाई 2026

Fashion News 2026: Glamorous India Fashion Week 3.0 में जुटीं हस्तियां, शानदार प्रस्तुतियों ने मोहा सबका मन

उत्साह, भव्यता व आकर्षक प्रस्तुतियों ने बनाया आयोजन को यादगार



dil india live (Varanasi). वाराणसी में ग्लैमरस इंडिया फैशन वीक (GIFW 3.0) का शानदार आयोजन उत्साह, भव्यता और आकर्षक प्रस्तुतियों के बीच जहां सम्पन्न हो गया वहीं यह आयोजन नये उभरते माडल्स और फैशन डिजाइनर्स को कैरियर के लिए बहुत से भविष्य के सुनहरे सपने दिखा गया। इस आयोजन में देशभर से आए फैशन डिज़ाइनरों, मॉडल्स, सेलिब्रिटी गेस्ट और फैशन इंडस्ट्री से जुड़े लोगों ने आयोजन में शिरकत कर इसे यादगार बना दिया।

कार्यक्रम में पारंपरिक भारतीय परिधान से लेकर आधुनिक फैशन कलेक्शन तक का आकर्षक प्रदर्शन किया गया। रैंप पर मॉडल्स ने अपने आत्मविश्वास, बेहतरीन कैटवॉक और शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का दिल जीत लिया। पूरे आयोजन के दौरान दर्शकों की तालियों की गूंज और उत्साह देखते ही बन रहा था।


त्रिशक्ति साड़ी को स्टेज पर किया रिप्रेजेंट 
कोहिनूर मिसेज इंडिया दीक्षा श्रीवास्तव ने त्रिशक्ति ब्रांड की साड़ी को स्टेज पर रिप्रेजेंट किया। इसे पहनकर रैंपवॉक के दौरान दीक्षा श्रीवास्तव का इतराना लोगों द्वारा खूब पसंद किया गया। त्रिशक्ति ब्रांड की ओनर स्वाति चौधरी, नीलम चतुवेर्दी व अंजू सिंह ने बताया कि त्रिशक्ति ब्रांड की साड़ी जब दीक्षा श्रीवास्तव ने पहनकर कैटवॉक किया तो उसकी खूबसूरती और भी बढ़ गई।



आयोजन के ऑर्गेनाइज़र ऋषि सेठ ने बताया कि Glamorous India Fashion Week का उद्देस्य केवल फैशन शो आयोजित करना नहीं, बल्कि नए और उभरते हुए मॉडल्स एवं डिज़ाइनरों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि काशी जैसे सांस्कृतिक शहर में इस तरह का आयोजन प्रतिभाओं को नई पहचान देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

कार्यक्रम में सेलिब्रिटी गेस्ट इश्तिा गांगुली भी पहुंची। उनकी उपस्थिति ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिया। वहीं सपोर्टिंग पार्टनर मशहूर मॉडल दीक्षा श्रीवास्तव का विशेष सम्मान किया गया। रैंप पर उनकी शानदार प्रस्तुति, आत्मविश्वास और आकर्षक व्यक्तित्व ने सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया।

सपोर्टिंग पार्टनर अंजू सिंह ने भी आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं त्रिशक्ति साड़ी द्वारा लगाए गए आकर्षक स्टॉल ने पारंपरिक भारतीय परिधानों की खूबसूरती को बेहतर ढंग से प्रस्तुत किया, जिसे आगंतुकों ने खूब सराहा।

कार्यक्रम में फैशन, फिल्म, व्यापार एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़ी अनेक प्रतिष्ठित हस्तियों ने शिरकत की। आधुनिक लाइटिंग, संगीत, भव्य मंच सज्जा और उत्कृष्ट व्यवस्थाओं ने आयोजन को और भी खुशनुमा बना दिया।


कोई टिप्पणी नहीं: