} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

मंगलवार, 21 जुलाई 2026

GNRF News Varanasi 21 July 2026: पर्यावरण संरक्षण के लिए एक पौधा सभी से लगाने की अपील

जीएनआरएफ ने बुनकर कालोनी के पार्क को हरा भरा करने का उठाया बीड़ा, किया पौधारोपण
GNRF News Varanasi Uttar pradesh 2026


dil india live (Varanasi). वाराणसी में दावत-ए-इस्लामी हिंद के गरीब नवाज़ रिलीफ़ फाउंडेशन (GNRF) द्वारा बुनकर कालोनी में पौधारोपण अभियान (शर्जरकारी मुहिम) का आगाज़ किया गया। इस दौरान इस पार्क को हरा भरा करने के लिए मुहिम छेड़ने का ऐलान किया गया।

मीडिया प्रभारी डा. साजिद अत्तारी ने बताया कि दावत-ए-इस्लामी हिंद के मानव संसाधन विभाग GNRF के तहत पूरे हिंदुस्तान में शर्जरकारी मुहिम (पौधारोपण अभियान) शुरू किया गया है। इस मुहिम का मक़सद माहौल (पर्यावरण) को बेहतर बनाना व आलूदगी (प्रदूषण) को कम करना और मुल्क को ज़्यादा सरसब्ज़ व शादाब (हरा-भरा) बनाना है।

इस मुहिम के दौरान मुख़्तलिफ़ शहरों, क़सबों, स्कूलों, कॉलेजों, सड़कों के किनारे और विभिन्न जगहों पर हज़ारों सायादार और फलदार पौधे लगाए जा रहे हैं। साथ ही इन पौधों की हिफ़ाज़त, देखभाल और पानी का भी इंतज़ाम किया जाएगा ताकि ये पौधे बड़े होकर मज़बूत दरख़्त (पेड़) बन सकें।

जी एन आर एफ के ज़िम्मेदारान का कहना है कि दरख़्त हमारी ज़िंदगी, सेहत और साफ़ माहौल के लिए बेहद ज़रूरी हैं। उन्होंने अवाम से अपील की है कि वो इस मुहिम में भरपूर हिस्सा लें और कम से कम एक पौधा लगाकर माहौल को पर्यावरण फ्रेंडली व बेहतरीन बनाएं।

क्या कहना है पैग़म्बरे इस्लाम का यहां जानें

इस्लाम के आख़िरी पैग़ंबर हज़रत मुहम्मद मुस्तफ़ा (स.) का कहना है कि "अगर क़यामत क़ायम हो रही हो और तुम्हारे हाथ में एक पौधा हो, और तुम इसके लगाने पर क़ादिर (सक्षम) हो, तो ज़रूर इसे लगा दो।"

इनकी रही खास मौजूदगी  
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि थाना प्रभारी चेतगंज विजय शुक्ला के कर कमलों द्वारा वृक्षारोपण रोपण का कार्यक्रम संपन्न हुआ और साथ में दानिश अत्तारी, हाज़ी असलम, डॉ साजिद, डॉ मोबाशिर, सरफराज अहमद , मुफ्ती इमरान, मोहम्मद शाहिद समेत काफी लोग मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं: