} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

सोमवार, 6 जुलाई 2026

Mahanagar Congress Committee Varanasi ने मतदान केन्द्रों के प्रस्तावित स्थानांतरण पर कांग्रेस ने जताई कड़ी आपत्ति


उप जिला निर्वाचन अधिकारी को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष व पारदर्शी निर्वाचन प्रक्रिया सुनिश्चित करने की मांग
उपजिला निर्वाचन अधिकारी पंकज कुमार को ज्ञापन सौंपते कांग्रेस पदाधिकारी -फोटो दिल इंडिया लाइव 


उपजिला निर्वाचन अधिकारी पंकज कुमार को कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन (फोटो दिल इंडिया लाइव) 

dil india live (Varanasi). महानगर कांग्रेस कमेटी, वाराणसी (Mahanagar Congress Committee Varanasi) का एक प्रतिनिधिमंडल महानगर अध्यक्ष राघवेन्द्र चौबे के नेतृत्व में सोमवार को जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी की गैरमौजूदगी में उप जिलानिर्वाचन् (Adm Administration) पंकज कुमार से उनके कार्यालय में मिला और वाराणसी जनपद के विभिन्न मतदान केन्द्रों को उनके पूर्व निर्धारित स्थानों से हटाकर अन्य स्थानों पर स्थानांतरित किए जाने के प्रस्ताव पर गंभीर आपत्ति दर्ज कराते हुए विस्तृत ज्ञापन सौंपा।

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि मतदान केन्द्रों का निर्धारण केवल प्रशासनिक विषय नहीं, बल्कि करोड़ों मतदाताओं के लोकतांत्रिक अधिकारों और निर्वाचन प्रक्रिया की निष्पक्षता से जुड़ा अत्यंत संवेदनशील विषय है। वर्षों से संचालित मतदान केन्द्रों को बिना किसी ठोस, न्यायसंगत एवं सार्वजनिक कारण के स्थानांतरित करने से आम मतदाताओं को भारी असुविधा होगी तथा इससे मतदान प्रतिशत भी प्रभावित हो सकता है।

ज्ञापन में मांग की गई कि सभी पूर्व निर्धारित मतदान केन्द्रों को यथावत बनाए रखा जाए। यदि किसी मतदान केन्द्र का स्थानांतरण अपरिहार्य हो तो उसका स्पष्ट एवं लिखित कारण सार्वजनिक किया जाए तथा संबंधित क्षेत्र के नागरिकों एवं सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों से आपत्तियां एवं सुझाव प्राप्त करने के उपरांत ही अंतिम निर्णय लिया जाए।

अधिकार ही नहीं लोकतंत्र का सबसे बड़ा पर्व मतदान

महानगर कांग्रेस अध्यक्ष राघवेन्द्र चौबे ने कहा कि “मतदान केवल एक अधिकार नहीं बल्कि लोकतंत्र का सबसे बड़ा पर्व है। निर्वाचन आयोग का दायित्व है कि प्रत्येक पात्र मतदाता को बिना किसी बाधा के अपने मताधिकार का प्रयोग करने का अवसर मिले। यदि लंबे समय से संचालित मतदान केन्द्रों को अचानक बदला जाता है तो सबसे अधिक परेशानी वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजन, महिलाओं तथा गरीब एवं कमजोर वर्ग के मतदाताओं को होगी। इससे मतदान की निष्पक्षता और सुगमता दोनों प्रभावित होंगी। लोकतंत्र की मजबूती अधिक से अधिक मतदान में निहित है। इसलिए कोई भी ऐसा निर्णय नहीं लिया जाना चाहिए जिससे मतदाताओं में भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो या उन्हें अनावश्यक दूरी तय करनी पड़े। 

मतदान केन्द्रों का स्थानांतरण केवल वास्तविक आवश्यकता होने पर ही किया जाना चाहिए और उसका पूरा आधार सार्वजनिक होना चाहिए। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस निष्पक्ष, स्वतंत्र और पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया की प्रबल समर्थक है। हम जिला निर्वाचन प्रशासन से अपेक्षा करते हैं कि वह निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों एवं संविधान की भावना के अनुरूप निर्णय लेते हुए किसी भी प्रकार के राजनीतिक या बाहरी दबाव से मुक्त होकर केवल जनहित और मतदाताओं की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देगा।

लोकतंत्र में जनता का विश्वास सबसे महत्वपूर्ण है और इस विश्वास को किसी भी कीमत पर कमजोर नहीं होने दिया जा सकता।यदि प्रशासन मतदाताओं की सुविधा की अनदेखी करते हुए मतदान केन्द्रों के स्थानांतरण का निर्णय लेता है तो भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक दायरे में रहकर जनहित की इस लड़ाई को मजबूती से उठाएगी। हमारा उद्देश्य किसी प्रकार का टकराव नहीं बल्कि प्रत्येक मतदाता के अधिकारों की रक्षा करना है।

निष्पक्ष एवं पारदर्शी निर्णय लेने की अपेक्षा

महानगर कांग्रेस कमेटी ने जिला निर्वाचन प्रशासन से निष्पक्ष एवं पारदर्शी निर्णय लेने की अपेक्षा व्यक्त करते हुए कहा कि लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करना सभी संवैधानिक संस्थाओं की सर्वोच्च जिम्मेदारी है तथा मतदाताओं के हितों से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जा सकता।

इनकी रही खास मौजूदगी 
राघवेंद्र चौबे, फ़साहत हुसैन बाबू, डॉ. राजेश गुप्ता, सतनाम सिंह, रमजान अली, अशोक सिंह, वकील अंसारी, संतोष चौरसिया, हसन मेहदी कब्बन, अफसर खान, हिमांशु सिंह, विजय देवल, विनीत चौबे, दीप विश्वकर्मा, इकराम, रोहित मौर्य, चंद्रिका मौर्य, आनंद चौबे, अरविंद सेठ, रामजी गुप्ता, आजम अंसारी, घनश्याम यादव, राम लखन समेत दर्जनों कार्यकर्ता व नागरिक उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं: