} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

बुधवार, 3 फ़रवरी 2021

स्व रौनक टंडन स्मृति (अंडर-19) फुटबॉल प्रतियोगिता

एबीआईसी ने बीएचएस को 2-0 से हराया

एबीआईसी ने जीता खिताब

प्रयागराज(दिल इंडिया


)। एबीआईसी ने बीएचएस को 2-0 से हराकर रौनक टंडन स्मृति अंडर-19 फुटबाल प्रतियोगिता जीत ली। 

त्रिवेणीपुरम झूंसी मैदान पर मंगलवार को खेले गये खिताबी मुकाबले में मध्यान्तर तक दोनों टीमें गोल नहीं कर सकी। दूसरे हाफ में एबीआईसी के अभिषेक ने यादव ने 27वें हाफ में पहला गोल मारा। मनीष यादव ने 31वें मिनट में गोल करके एबीआईसी की बढ़त 2-0 कर दी। यही अंतर मैच के अंत तक बना रहा। एबीआईसी के सभी खिलाड़ी इलाहाबाद स्पोर्टिंग फुटबाल अकादमी के प्रशिक्षु हैं। इससे पूर्व तीसरे स्थान के लिए खेले गये मैच में एसजेसी ने बीजी स्पोर्टिंग को 3-0 से हराया। विजेता टीम के खिलाड़ियों के नाम निम्न है:- धवल श्रीवास्तव, गौरव मौर्य, अर्जुन कुमार, आदित्य सिंह, विकल्प झा, अभिषेक यादव, अंकित चौधरी, मनीष यादव और सैफ अली

मुख्य प्रशिक्षक - शादाब रज़ा

सहायक प्रशिक्षक- सुरेंद्र कुमार और अम्बर जायसवाल

समापन समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत सदस्य गुलाब यादव एवं विशिष्ट अतिथि जिला फुटबाल संघ के सचिव मकबूल अहमद ने पुरस्कार वितरित किये। 

अभिषेक यादव को मैन ऑफ दि मैच, धवल श्रीवास्तव को बेस्ट गोलकीपर और अखंड प्रताप सिंह को मैन ऑफ दि टूर्नामेंट चुना गया। डॉ. अजय शंकर पांडेय टूर्नामेंट के पर्यवेक्षक रहे।

आयोजन सचिव ऐश्वर्य टंडन ने अतिथियों का स्वागत किया।

मैच में संतोष यादव, सुधांशु, अनूप एवं अखिलेश यादव ने निर्णायक की भूमिका निभाई।

कोई टिप्पणी नहीं: