} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

गुरुवार, 11 फ़रवरी 2021

कांग्रेसी पहुंचे जिलाधिकारी कार्यालय

विद्युत कर्मी की मौत पर मुआवजे की उठी मांग 



वाराणसी (दिल इंडिया लाइव/नवीन कुमार दुबे)। विद्युत विभाग में संविदा कर्मी की पिछले दिनों हुई मौत के मामले में आज कांग्रेसजनों का एक प्रतिनिधि मंडल जिला अधिकारी की अनुपस्थिति में अपर जिलाधिकारी आपूर्ति नलिनी सिंह से मिला और उन्हें ज्ञापन सौंपते हुए मृत्तक के परिजनों को मुआवज़ा देने की मांग की। 32 वर्षीय रोहित बिंद शिवपुरवा नगर निगम के पास पोल पर फाल्ट ठीक कर रहा था। विभाग की घोर लापरवाही के कारण अचानक बिजली चालू कर दी गई जिससे रोहित पोल पर ही लटक गया। मृतक परिवार का इकलौता कमाने वाला था। उसके 3 छोटे छोटे बच्चे है। प्रतिनिधि मंडल में कांग्रेस जनों ने मृतक परिवार को 25 लाख मुआवाजा व विधवा को सरकारी नौकरी देने की मांग की।

प्रतिनिधि मंडल में सेवादल, अल्पसंख्यक कांग्रेस, युवा कांग्रेस सहित महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे, महानगर उपाध्यक्ष फसाहत हुसैन बाबू, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के महासचिव हसन मेंहदी कब्बन, मनीष चौबे,ओम प्रकाश ओझा, मनीष मर्तोलिया, पार्षद विनय शादेजा, बबलू बिंद, आशीष पाठक, रोहित दुबे, विनीत चौबे, किशन यादव आदि मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं: