} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

शनिवार, 13 फ़रवरी 2021

विद्यापीठ छात्रसंघ चुनाव का बजा बिगुल

इस बार नामांकन होगा आनलाइन

16 को नामांकन, 25 फरवरी को होगा मतदान

वाराणसी (दिल इंडिया लाइव)। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में छात्रसंघ चुनाव 25 फरवरी को होंने जा रहा है। इस बार खास यह है कि नामांकन आनलाइन होगा। अगले दिन हार्ड कापी जमा करना होगा।
छात्रसंघ चुनाव के मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. केएस जायसवाल ने चुनाव की अधिसूचना शनिवार को जारी कर दी। चुनावों की तारीख घोषित होते ही छात्र गुटों की सक्रियता बढ़ गई। उधर प्रो.जायसवाल ने बताया कि प्रशासन की ओर से जारी शर्तों का पालन नहीं करने पर चुनाव निरस्त किए जा सकते हैं। चुनाव के लिए ऑनलाइन नामांकन 16 फरवरी को होंगे। 17 फरवरी को उम्मीदवारों को हार्ड कॉपी जमा करनी होंगी। वैध प्रत्याशियों की सूची 17 को शाम में जारी होगी। उन्होंने कहा कि 18 फरवरी को नाम वापसी और वैध प्रत्याशियों की सूची प्रकाशित होगी। 25 फरवरी को मतदान और उसके बाद परिणाम की घोषणा की जाएगी। चुनाव अधिकारी ने बताया कि चुनाव की सभी गतिविधियां परिसर के अंदर संचालित होंगी। परिसर के बाहर प्रचार करने वालों को उम्मीदवारी निरस्त करने के साथ ही निष्कासन की कार्यवाही की जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं: