} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

बुधवार, 17 फ़रवरी 2021

2021 Ash Wednesday : आज से शुरु होगा मसीही रोज़ा

माथे पर राख लगा रखेंगे क्रिश्चियन उपवास

वाराणसी(दिल इंडिया लाइव)। देश दुनिया में आज से महाउपवास काल की शुरुआत हो रही है। महा उपवास इसे इसलिए कहा जाता है क्यों कि इस दौरान प्रभु यीशु के दुखभोग काल की याद में मसीही चालीस दिन उपवास या रोज़ा रखते हैं। इसे चालीसा भी कहा जाता है। आज शाम में वाराणसी के सेंट मेरीज़ महागिरजा समेत तमाम छोटे बड़े चर्च व गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभा होगी। प्रार्थना सभा के दौरान माथे पर राख लगाकर मसीही महाउपवास काल की शुरुआत करेंगे। 

ईसाई वर्ग के लिए महत्वपूर्ण दिन

राख बुधवार ईसाई समुदाय का वो पवित्र दिन होता है। जिस दिन माथे पर पवित्र राख लगाकर मसीही चालीस दिनी महाउपवास की शुरुवात करते हैं। प्रभु यीशु के प्रति मसीही अपनी आस्था दिखाते हैं। पादरी आदित्य कुमार कहते है कि ऐश वेडनेसडे ईसाई वर्ग के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण दिन होता है। ऐश वेडनेसडे से लेंट काल की शुरुआत होती हैं। यह पूरा समय ही आत्म मंथन का होता है, इस चालीस दिन को मसीही प्रभु यीशु के नाम कर देते है, प्रभु की आराधना, गुप्त दान आम हो जाता है।
राख बुधवार के दिन कैथलिक ईसाई पवित्र राख से माथे पर क्रूस का निशान बनाते हुए ईसा मसीह को याद करते हैं। इस दौरान पुरोहित माथे पर राख लगाते हुए लोगों को याद दिलाते है कि तुम मिट्टी हो और मिट्टी में मिल जाओगे। इसके साथ लोगों को अंहकार छोड़कर अच्छी सीख दी जाती है। 

28 को पाम संडे, 2 अप्रैल को गुड फ़्राई डे


17 Feb. 2021 : Ash Wednesday

28 March 2021 : Palm Sunday

01 April 2021 : Maundy Thursday

02 April 2021 : Good Friday

03 April 2021 : Holy Saturday

04 April 2021 : Easter Sunday

कोई टिप्पणी नहीं: