} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

बुधवार, 17 फ़रवरी 2021

उत्पीड़न व एफआईआर वापस नही हुई तो पुन:आन्दोलन की चेतावनी


सीडीओ के आश्वासन पर सचिवों का कार्य बहिष्कार खत्म

ग़ाज़ीपुर (दिल इंडिया लाइव/हिमांशु राय)। जिलाधिकारी के प्रभावी हस्तक्षेप व उनके द्वारा विवादित  मामले की पुन: जाँच कराने हेतू मुख्य विकास अधिकारी को नामित करने के आश्वासन पर ग्राम पंचायत ग्राम विकास अधिकारी समन्वय समिति द्वारा पिछ्ले दो दिनो से समस्त विकास खण्डो पर चल रहा कार्य बहिष्कार व धरना प्रदर्शन एक सप्ताह के लिये स्थगित हो गया। गौरतलब है कि सचिव डीपीआरओ के दमनात्मक कार्यवाही से क्षुब्ध हो कर 15 फरवरी से गाज़ीपुर के समस्त विकास खण्डो पर धरना प्रदर्शन कर रहे थे, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष अम्बिका दुबे के आन्दोलन को समर्थन की घोषणा से आन्दोलन व्यापक हो चला था। वहीं सीडीओ ने समन्वय समिति के लोगों से द्विपक्षीय वार्ता कर अनुरोध किया कि  जिलाधिकारी मुख्यालय से बाहर हैं  दो दिन के लिये आन्दोलन को स्थगित करें, समिति के अध्यक्ष द्वय ओम प्रकाश यादव  व सुर्य्भानु राय ने आग्रह को स्वीकार करते हुए आन्दोलन को एक सप्ताह के लिये स्थगित करने पर विचार का आश्वासन दिया। आज समन्वय समिति के कोर कमेटी की बैठक सदर ब्लाक के धरना स्थल पर आयोजित कर आन्दोलन को एक सप्ताह के लिये स्थगित करने की घोषणा की। 

परिषद  के जिलाध्यक्ष अम्बिका दुबे ने कहा की यदि जिला प्रशासन द्वारा वादा खिलाफी की गई तो आन्दोलन को पुन प्रारम्भ कर दिया जाएगा। इस अवसर पर बैज नाथ तिवारी, पवन पाण्डेय, कंचन जायसवाल, अनिल यादव, विनीत राय, शशी राय, संजय यादव, विजय खरवार आदि धरना स्थल पर शामिल रहे।

कोई टिप्पणी नहीं: