} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

शुक्रवार, 10 सितंबर 2021

छवि अध्यक्ष व दीप्ति बनीं महिला शिक्षक संघ की महामंत्री

महिला शिक्षिकाओं की समस्या के लिए होगा संघर्ष

  • जल्द घोषित की जायेगी जिले की पूरी कमेटी
  •  प्रदेश स्तर पर इस संगठन का नेतृत्व कर रहीं सुलोचना
 वाराणसी 10 सितंबर (दिल इंडिया लाइव)। महिला शिक्षिकाओं की समस्याओं के निस्तारण के लिए उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ की जिला इकाई की घोषणा शुक्रवार को कर दी गई। जिला कार्यकारिणी परिषदीय विद्यालय में शिक्षक छवि अग्रवाल को जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। वहीं कंपोजिट विद्यालय में शिक्षक दीप्ति मिश्रा को संघ ने जिला महामंत्री मनोनीत करने की घोषणा की है। प्रदेश स्तर पर इस संगठन का नेतृत्व सुलोचना मौर्य कर रही हैं। वर्तमान में सभी जनपदों में महिला शिक्षक संघ की जनपदीय कार्यकारिणी का गठन गतिमान है। इसी क्रम में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ की प्रदेश अध्यक्ष सुलोचना मौर्य ने राज्य के तीन और जनपदों में संघ की जिला अध्यक्ष और जिला महामंत्री के मनोनयन की घोषणा की है। वाराणसी जनपद के लिए प्राथमिक विद्यालय बनपुरवां,काशी विद्यापीठ की सहायक अध्यापिका छवि अग्रवाल को जिला अध्यक्ष और कंपोज़िट विद्यालय सारनाथ, चिरईगांव  की सहायक अध्यापिका दीप्ति मिश्रा को जिला महामंत्री मनोनीत किया है।



दोनों पदाधिकारियों के नाम की घोषणा करते हुए उन्होंने जनपद की सभी महिला शिक्षक कर्मी, शिक्षामित्र और अनुदेशक शिक्षिकाओं की समस्याओं के निराकरण के लिए कर्मठता पूर्वक कार्य करने पर बल दिया। दोनों पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन के सहयोग से महिला शिक्षकों की आवाज को बुलंद किया जाएगा और शीघ्र ही जिला कार्यकारिणी का विस्तार भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जो जिम्मेदारी मिली है, उसे निष्ठा से निभाएंगे।

कोई टिप्पणी नहीं: