} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

सोमवार, 6 सितंबर 2021

90 शिक्षकों का सम्मान, दिया गया प्रमाण पत्र और पुरस्कार


वाराणसी 6 सितम्बर (दिल इंडिया लाइव)। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान सारनाथ में शिक्षक दिवस के अवसर पर 'शिक्षण उत्कृष्टता सम्मान' समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इसके लिए वाराणसी जनपद के सभी विकास खण्डों व नगर क्षेत्र के परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में हिन्दी, गणित, अंग्रेजी, विज्ञान और सामाजिक अध्ययन विषय में उत्कृष्ट शिक्षण करने वाले कुल 90 शिक्षकों को सम्मानित करते हुए प्रमाण पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इन शिक्षकों का चयन संबंधित विकास खण्ड और नगर क्षेत्र के एआरपी के माध्यम से पूरी पारदर्शिता बरतते हुए किया गया। सम्मानित होने वाले शिक्षकों द्वारा तीन-तीन मिनट का कक्षा-शिक्षण करते हुए वीडियो जमा करने के लिए निर्देशित किया गया था। इसके साथ ही साथ जिले के विभिन्न विकास खण्डों व नगर क्षेत्र में अकादमिक सहयोग प्रदान करने वाले 43 एआरपी व 3 एसआरजी राजीव सिंह, डॉ. कुंवर भगत सिंह और अखिलेश्वर गुप्त समेत दो डायट प्रवक्ताओं डॉ. हर गोविन्द पुरी और नरसिंह मौर्य को भी सम्मानित किया गया। इस सम्मान समारोह में शैक्षणिक गतिविधियों में विशेष अभिरुचि प्रदर्शित करने के लिए चिरईगाँव विकास खंड के खंड शिक्षा अधिकारी राम टहल तथा पिण्डरा विकास खण्ड के खण्ड शिक्षा अधिकारी मंगरू राम को भी सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर सम्मानित होने वाले शिक्षकों का उत्साहवर्धन करते हुए डायट प्राचार्य उमेश कुमार शुक्ल ने कहा कि, "शिक्षक की भूमिका समाज में शैक्षिक रूप से गुणात्मक बदलाव लाने की है। हम सहयोग करने की संस्कृति विकसित करें और अपने विद्यालय को बेहतर बनाने के साथ-साथ आसपास के 10 अन्य विद्यालयों को भी बेहतर बनाने के लिए शिक्षकों के शिक्षण कौशल उन्नयन में सहयोग करें। ऐसे प्रयास के माध्यम से ही पूरे वाराणसी जनपद को प्रेरक जनपद बनाने में मदद मिलेगी।" इस अवसर पर विभिन्न शिक्षकों ने शैक्षिक गुणवत्ता के लिए अभिभावकों का सहयोग लेने, प्रधानाध्यापक द्वारा सकारात्मक नेतृत्व करने, सहायक अध्यापकों को काम करने के लिए प्रेरित करने वाला माहौल उपलब्ध कराने तथा लक्ष्यों को हासिल करने के लिए मिलकर प्रयास करने और अकादमिक सुझावों के क्रियान्वयन पर जोर दिया।



कोई टिप्पणी नहीं: