} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

रविवार, 26 सितंबर 2021

कल्पतरू महामंडल विधान का आयोजन 3 अक्टूबर तक


मुनि विशाल सागर के व्रत के उपरांत महा पारणा कल

वाराणसी 26 सितंबर (दिल इंडिया लाइव)। जैन मुनि श्री 108 विशाल सागर जी के 72 दिनों के व्रत के उपरांत सोमवार को महापारणा महोत्सव मनाया जाएगा। श्री दिगंबर जैन समाज काशी के तत्वावधान में भगवान पार्श्वनाथ जी की जन्मस्थली भेलूपुर में वर्षा योग चातुर्मास कर रहे परम पूज्य क्षमा मूर्ति आचार्य श्री 108 विशद सागर जी मुनिराज (ससंघ) आर्यिका सरसमति माता जी  (ससंघ) एवं मुनि 108 विशाल सागर जी महाराज विविध धार्मिक अनुष्ठान करवा रहे हैं। उसी के तहत कल्पतरू महामंडल विधान का आयोजन भी शनिवार 25 सितंबर से 3 अक्टूबर तक आयोजित हो रहे हैं।


रविवार को भी प्रातः मुनि संघ के मंगल सानिध्य एवं प्रतिष्ठाचार्य डॉक्टर कमलेश शास्त्री के निर्देशन में संगीत मय महामंडल का आयोजन राजमणि देवी जैन परिवार द्वारा कराया गया। आयोजन में प्रातः श्रीजी का अभिषेक, शांतिधारा, नित्य नियम पूजन, विधान पूजन एवं आचार्य श्री का मंगल प्रवचन हुआ ।सायंकाल महाआरती, गुरु भक्ति, राजा श्रेणिक  द्वारा समवशरण में प्रश्न एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। 

इन्हीं धार्मिक अनुष्ठानों के क्रम में पूज्य मुनि विशाल सागर जी महाराज 17 जुलाई से 26 सितंबर तक लगातार 72 दिवसीय त्रिकाल चौबीसी व्रत-उपवास की साधना भी कर रहे थे। मुनि श्री व्रत के दौरान 72 घंटे में एक बार मात्र 3 अंजुली खीर व पानी भी एक बार ले रहे थे। 72 दिन की कठिन साधना के उपरांत मुनि श्री विशाल सागर जी महाराज का महापारणा महोत्सव सोमवार को भगवान पार्श्वनाथ जी की जन्मस्थली भेलूपुर में प्रातः 10:00 बजे होगा । 

रविवार को हुए विधान में प्रमुख रूप से समाज के अध्यक्ष दीपक जैन, आर.सी. जैन, राजेश जैन, अजीत जैन, चंदा जैन, श्रीमती राजमणि देवी जैन, विनोद जैन उपस्थित थे । 

कोई टिप्पणी नहीं: